Last Updated:
Asian Games 2026 Day 9 LIVE: भारत के स्क्वाश खिलाड़ी अभय सिंह को रविवार को एशियाई खेलों की पुरूष एकल स्पर्धा के फाइनल में मलेशिया के ऐन योउ एंग के हाथों पराजय के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा.
यह मलेशियाई प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अभय की आठवीं हार थी. महिला एकल फाइनल में अनाहत सिंह का सामना मलेशिया की सिवासंगरी सुब्रहमण्यम से होगा.
एशियन गेम्स का सिल्वर मेडल अभय सिंह के नाम
आईची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के सिंगल मेंस स्क्वाश के फाइनल में भारत के अभय सिंह इतिहास रचने से चूक गए. मलेशिया के एनजी ईन यो ने उन्हें गोल्ड मेडल मैच में 3-0 से हरा दिया. अगर अभय फाइनल जीत जाते तो एशियाई खेलों के इतिहास में स्क्वाश का गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन जाते.
अभय ने पहला गेम 9-11 से गंवाया, जबकि दूसरे गेम में 5-11 और तीसरे गेम में 5-11 से हार का सामना करना पड़ा. इस तरह अभय सिंह को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा. वहीं, मलेशिया के एनजी ईन यो ने एशियन गेम्स स्क्वाश मेंस सिंगल्स में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया.
एशियन गेम्स के मेंस सिंग्लस में भारत का पदक!
- 2006 – सौरव घोषाल, ब्रॉन्ज मेडल
- 2010 – सौरव घोषाल, ब्रॉन्ज मेडल
- 2014 – सौरव घोषाल, सिल्वर मेडल
- 2018 – सौरव घोषाल, ब्रॉन्ज मेडल
- 2022 – सौरव घोषाल, सिल्वर मेडल
- 2026 – अभय सिंह, सिल्वर मेडल
विश्व रैंकिंग में 26वें स्थान पर काबिज अभय 18वीं रैंकिंग वाले योउ को चुनौती नहीं दे सके. पिछली बार के चैम्पियन मलेशियाई खिलाड़ी ने 11-9, 11-5, 11-5 से जीत दर्ज की.
03 सितंबर 1998 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पैदा हुए अभय सिंह की गिनती भारत के प्रोफेशनल स्क्वाश प्लेयर्स में होती है. उन्होंने इंटरनेशनल सर्किट पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करके नेशनल टीम में अपनी जगह पक्की की है, उन्होंने PSA टूर पर कई खिताब जीते हैं और एशियाई खेलों, एशियाई टीम चैंपियनशिप और वर्ल्ड टीम चैंपियनशिप सहित कई प्रतिष्ठित इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है.
टॉप-रैंक वाले खिलाड़ियों के खिलाफ लगातार अच्छे प्रदर्शन और सफलता के कारण अभय को मेंस स्क्वाश में भारत के सबसे होनहार खिलाड़ियों में से एक और बड़ी इंटरनेशनल चैंपियनशिप में मेडल के मजबूत दावेदार के रूप में देखा जाता है.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…
और पढ़ें

