• Home
  • Privacy Policy
Monday, July 27, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. पुलिसकर्मियों पर धमकी का आरोप, किशोर की ट्रेन से कटकर मौत; जांच में जुटी पुलिस

JK Gupta by JK Gupta
July 27, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0……

Sonbhadra। विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव में सोमवार शाम 13 वर्षीय किशोर की रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने दो पुलिसकर्मियों पर किशोर को धमकाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने आरोपों की पुष्टि नहीं करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है।

जानकारी के अनुसार, महुली निवासी शिव कुमार (13) की रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के दादा गोपाल प्रसाद का आरोप है कि मोबाइल चोरी के एक मामले में दो पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे थे। उन्होंने शिव कुमार को डांट-फटकार लगाते हुए मारपीट की धमकी दी, जिससे वह भयभीत हो गया।

परिजनों का कहना है कि पुलिसकर्मियों के जाने के कुछ देर बाद किशोर बिना बताए घर से निकल गया और करीब दो किलोमीटर दूर महुली के झझरी टोला स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया, जहां ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अनुसार करीब दस वर्ष पहले शिव कुमार के पिता गुड्डू कुमार की भी इसी स्थान पर ट्रेन से कटकर मौत हुई थी। अब पुत्र की भी उसी स्थान पर मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक का माहौल है।

सूचना पर विंढमगंज थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ दुद्धी विनय कुमार साहनी ने बताया कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों सहित पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

बिंदियारानी देवी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत को मिला छठा पदक, Other-sports Hindi News

Next Post

सोनम वांगचुक के अनशन के बीच दीपके ने बढ़ाया एजेंडा, अब चुनावी सिस्टम पर भी बात, Ncr Hindi News

Next Post
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच दीपके ने बढ़ाया एजेंडा, अब चुनावी सिस्टम पर भी बात, Ncr Hindi News

सोनम वांगचुक के अनशन के बीच दीपके ने बढ़ाया एजेंडा, अब चुनावी सिस्टम पर भी बात, Ncr Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • कॉमनवेल्थ में ज्ञानेश्वरी की सफलता पर… इलेक्ट्रिशियन पिता ने देख लिया एक और बड़ा सपना, जानें क्या कहा
  • सोनम वांगचुक के अनशन के बीच दीपके ने बढ़ाया एजेंडा, अब चुनावी सिस्टम पर भी बात, Ncr Hindi News
  • सोनभद्र. पुलिसकर्मियों पर धमकी का आरोप, किशोर की ट्रेन से कटकर मौत; जांच में जुटी पुलिस
  • बिंदियारानी देवी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत को मिला छठा पदक, Other-sports Hindi News
  • सोनभद्र. थाईलैंड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे सोनभद्र के रवि सिंह

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • कॉमनवेल्थ में ज्ञानेश्वरी की सफलता पर… इलेक्ट्रिशियन पिता ने देख लिया एक और बड़ा सपना, जानें क्या कहा
  • सोनम वांगचुक के अनशन के बीच दीपके ने बढ़ाया एजेंडा, अब चुनावी सिस्टम पर भी बात, Ncr Hindi News

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.