Last Updated:
‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में इस बार अजय देवगन और जयदीप अहलावत अपनी फिल्म ‘दृश्यम 3’ के प्रमोशन के लिए पहुंचेंगे. शो के दौरान अजय देवगन ने सलमान खान के साथ अपने डांसिंग स्किल्स को लेकर मजेदार अंदाज में खुद का ही मजाक उड़ा दिया. अजय का यह अंदाज देखकर सलमान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.
सलमान खान को लेकर अजय ने कही ये बात
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और जयदीप अहलावत रविवार को ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में नजर आएंगे. दोनों अपनी आने वाली फिल्म ‘दृश्यम 3’ के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे हैं. इस दौरान अजय देवगन ने अपने और शो के होस्ट सलमान खान के डांसिंग स्किल्स का मजाक उड़ाते हुए ऐसा कमेंट किया, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े.
बिग बॉस शो के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो शेयर किया है. इसमें अजय देवगन कंटेस्टेंट काजी तौकीर के मशहूर ‘रॉकस्टार’ हुक स्टेप पर मजेदार अंदाज में रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं. ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
अजय ने उड़ाया अपने और सलमान के डांस का मजाक
वायरल हो रहे बिग बॉस 20 के वीडियो में अजय और जयदीप जब घरवालों से बातचीत कर रहे थे, तभी ‘रेड’ एक्टर ने काजी से उनका मशहूर हुक स्टेप करने के लिए कहा. काजी ने जैसे ही स्टेप किया, अजय ने खुद और सलमान खान के डांस का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया. अजय ने मजाकिया अंदाज में कहा, सलमान और मैं बहुत मुश्किल स्टेप्स करते हैं. ये तो बहुत आसान है. इसलिए मैं चाहूंगा कि जयदीप अहलावत इसे करें.
View this post on Instagram

