• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Ayodhya Fake Daroga | fake daroga arrested

Admin by Admin
September 27, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Ayodhya Fake Daroga | fake daroga arrested


Last Updated:September 27, 2026, 19:01 IST

Ayodhya News: राम नगरी अयोध्या में फर्जी पुलिसवाला गिरफ्तार हुआ है. कोतवाली अयोध्या पुलिस ने चेकिंग के दौरान परिक्रमा मार्ग से वसूले करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान बस्ती जिले के रहने वाले 26 वर्षीय सत्यम मिश्रा के रूप में हुई है. वह पुलिस की वर्दी पहनकर और फर्जी आईडी कार्ड दिखाकर रेलवे स्टेशन व आसपास के बाजारों में दुकानदारों और आम लोगों से धौंस जमाकर अवैध वसूली कर रहा था.

'पुलिस की वर्दी, फर्जी आईडी, ₹7500 कैश…' अयोध्या में पकड़ा गया नकली दरोगाZoom

अयोध्या में पकड़ा गया नकली दरोगा.

Ayodhya Fake Daroga: अयोध्या में रविवार को एक फर्जी पुलिसवाला गिरफ्तार हुआ है. उसपर असली पुलिस की वर्दी का रौब झाड़कर लोगों से अवैध वसूली का आरोप लगा है. जानकारी के मुताबिक वह रेलवे स्टेशन, भीड़-भाड़ वाले बाजार और पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग में लोगों को धमका कर अवैध वसूली करता था. रविवार को कोतवाली पुलिस की जांच के दौरान वह हत्थे चढ़ा. आरोपी की पहचान बस्ती जिला के सत्यम मिश्रा के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली अयोध्या पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने परिक्रमा मार्ग स्थित बड़ी छावनी मोड़ के पास से एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की. युवक ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी और खुद को महकमे का सिपाही बता रहा था. जब पुलिस ने कड़ाई से उससे दस्तावेज और उसकी तैनाती के बारे में पूछा, तो वह कागजात दिखाने में असमर्थ रहा और उसके फर्जी होने का राज खुल गया. पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया.

बस्ती का रहने वाला है आरोपी सत्यम मिश्रा
पकड़े गए फर्जी पुलिसकर्मी की पहचान सत्यम मिश्रा (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का रहने वाला है. आरोपी पिछले काफी समय से अयोध्या के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और आसपास के व्यस्त बाजारों में पुलिसिया रौब और खाकी की ताकत का गलत इस्तेमाल कर रहा था. वह व्यापारियों, रेहड़ी-पटरी वालों और श्रद्धालुओं को डरा-धमकाकर उनसे जबरन वसूली कर रहा था.

वर्दी, फर्जी आईडी और नकदी बरामद
पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली, तो उसके कब्जे से कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुईं. उसके पास से एक पुलिस की वर्दी, एक फर्जी पहचान पत्र (आईडी), अवैध वसूली के जरिए जुटाए गए 7,500 रुपये नकद और दो स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

भेजा गया जेल
कोतवाली अयोध्या के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सत्यम मिश्रा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस अब यह भी खंगाल रही है कि इस फर्जीवाड़े में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

About the Author

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh

First Published :

September 27, 2026, 19:01 IST



Source link

Post Views: 2
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

एशियन गेम्स: सिर्फ 2 सेंटीमीटर से गोल्ड चूकीं लॉन्ग जंप क्वीन एंसी सोजन, भारत के लिए जीती चांदी

Next Post

‘हम दोनों सिर्फ मुश्किल स्टेप्स करते हैं’, काजी का डांस देख अजय देवगन ने ली सलमान खान की चुटकी, वायरल हुआ VIDEO

Next Post
‘हम दोनों सिर्फ मुश्किल स्टेप्स करते हैं’, काजी का डांस देख अजय देवगन ने ली सलमान खान की चुटकी, वायरल हुआ VIDEO

'हम दोनों सिर्फ मुश्किल स्टेप्स करते हैं', काजी का डांस देख अजय देवगन ने ली सलमान खान की चुटकी, वायरल हुआ VIDEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.