संवाददाता@वीरेंद्र यादव…

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा तारापुर में रविवार को नशा उन्मूलन को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित की गई। मिशन शक्ति टीम ने पहल करते हुए महिला और पुरुष ग्रामीणों को संयुक्त रूप से नशे के दुष्प्रभावों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। टीम ने ग्रामीणों को नशे से दूर रहने के साथ ही समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

मिशन शक्ति टीम ने ग्रामीणों को बताया कि नशे की लत व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करती है। टीम ने नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल संबंधित स्तर पर देने की अपील की। ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ संपर्क के लिए मोबाइल नंबर भी वितरित किए गए।
बैठक के दौरान मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और युवाओं से विशेष रूप से नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया। टीम ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही नशामुक्त समाज की दिशा में प्रभावी कदम उठाया जा सकता है।
