मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार, 27 सितंबर को शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया। बैठक में शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी मंडल प्रभारी छोटेलाल सिंह खरवार, सांसद रॉबर्ट्सगंज तथा श्री दीपचंद राम सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शिक्षक प्रत्याशी लाल बिहारी यादव तथा स्नातक प्रत्याशी आशुतोष सिंहा की जीत के लिए अभी से जुट जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक-एक मतदाता से संपर्क कर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील करने का आह्वान किया।

मंडल प्रभारी छोटेलाल सिंह खरवार सांसद एवं दीपचंद राम ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम करती है और जनता की समस्याओं की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा घोषित एमएलसी प्रत्याशियों के समर्थन में मेहनत करने की अपील की।

शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी लाल बिहारी सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन पर दोबारा विश्वास जताते हुए सेवा का अवसर दिया है।

उन्होंने मतदाताओं से पूर्व की तरह समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि वह शिक्षक समाज की समस्याओं और अधिकारों के लिए सदन में आवाज उठाते रहे हैं और आगे भी संघर्ष जारी रखेंगे।

बैठक में राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, संजय यादव, विजय यादव, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, रमेश चंद दुबे, मोहम्मद सईद कुरैशी, मुनीर अहमद चौधरी, यशवंत सिंह पटेल, अनिल प्रधान, गीता गौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
