• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

करमा. पुलिस की कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

JK Gupta by JK Gupta
September 27, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@हनीफ खान…..


मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत सोनभद्र पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान में कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक थाना करमा में दर्ज मु0अ0सं0 185/2026, धारा 137(2), 87 बीएनएस के मामले में वांछित अभियुक्त नारायण मिश्र पुत्र सूर्यमनी मिश्रा, निवासी ग्राम पिपरहटा, मौजा नारतीर, थाना खीरी, जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 19 वर्ष की तलाश की जा रही थी।

इसी क्रम में 27 सितंबर 2026 को करमा पुलिस वांछित अभियुक्त की तलाश में करमा बाजार क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी भरुहा माइनर के पास बस का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब दोपहर 2:30 बजे आरोपी को हिरासत में ले लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस टीम ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में की गई।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, उपनिरीक्षक मनोज सिंह, हेड कांस्टेबल संदीप सिंह और महिला कांस्टेबल सुजेता भारती शामिल रहीं।

Post Views: 4
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन की मांग को लेकर अनुदेशकों का प्रदर्शन

Next Post

सोनभद्र. शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा की बैठक, प्रत्याशियों की जीत के लिए जुटने का आह्वान

Next Post

सोनभद्र. शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा की बैठक, प्रत्याशियों की जीत के लिए जुटने का आह्वान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.