Last Updated:
Aishwarya Rai Bachchan Airport Look: मुंबई एयरपोर्ट से ऐश्वर्या राय बच्चन का एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. इस दौरान एक्ट्रेस नए लुक में बेहद ही क्लासी अवतार में दिखाई दी हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो हर तरफ छाई हुई हैं. फैंस को एक्ट्रेस का न्यू लुक काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. नीचे देखें वीडियो और पढ़ें पूरी खबर.
ऐश्वर्या राय बच्चन का न्यू लुक वायरल
Aishwarya Rai Red Hair Look Viral: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी एक्टिंग के अलावा स्टाइल और ग्रेस के लिए जानी जाती हैं. बीती रात यानी शनिवार को एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. एयरपोर्ट पर आते ही उनके क्लासी अंदाज के साथ-साथ उनके नए हेयरस्टाइल ने भी हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. सोशल मीडिया पर सामने आई खबरों की मानें तो ऐश्वर्या पेरिस फैशन वीक में शामिल होने के लिए मुंबई से रवाना हुई हैं.
हालांकि इस बात की अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है. एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या का बदला हुआ लुक देखकर फैंस एक बार फिर उनके कायल हो गए हैं.
क्लासी आउटफिट और रेड हेयर लुक
एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या राय बेहद क्लासी और स्टाइलिश अवतार में नजर आईं. उन्होंने बेज कलर का ट्रेंच कोट पहना हुआ था. इसके साथ ही उन्होंने ब्लू कलर की स्टाइलिश जीन्स कैरी की थी. अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने पैरों में ब्राउन बूट्स और आंखों पर ब्लैक सनग्लासेज पहने हुए थे. लेकिन इस बार उनके बालों का नया रंग और हेयरस्टाइल सबसे खास रहा. उनके खुले लाल बाल (रेड हेयर लुक) उनके पूरे अवतार में चार चांद लगा रहे थे.
View this post on Instagram

