• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बारिश ने फसल पर बरपाया कहर तो घबराएं नहीं, 48 घंटे में यह काम करने पर मिल सकता है मुआवजा

Admin by Admin
September 27, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
बारिश ने फसल पर बरपाया कहर तो घबराएं नहीं, 48 घंटे में यह काम करने पर मिल सकता है मुआवजा


Last Updated:September 27, 2026, 07:05 IST

मिर्जापुर में लगातार बारिश और तेज हवाओं से मूंगफली, तिल और कुछ इलाकों में धान की फसल को नुकसान की शिकायतें मिल रही हैं. फसल बीमा कराने वाले किसान 48 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर 14447 पर नुकसान की शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

मिर्ज़ापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बारिश में तांडव मचाया है. बारिश के साथ ही हवाओं के चलने की वजह से दलहनी और तिलहनी की फसलें खराब हो गई है. फसलें खराब होने की वजह से किसान चिंतित हैं. ऐसे में जिन किसानों की फसलें खराब हुई हैं उनके लिए अच्छी खबर है. जिन लोगों ने अपना फसल बीमा कराया हुआ है, उन्हें मुआवजा मिलेगा. ऐसे में 48 घंटे के अंदर मुआवजे को लेकर टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल कर सकते हैं और मुआवजे का लाभ ले सकते हैं.

जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार यादव ने बताया कि पिछले वर्ष खरीफ सीजन में 1,55,000 हेक्टेयर में खरीफ की फसलें बोई गई थीं, जिसमें धान, मक्का, ज्वार, बाजरा, उरद, मूंग, अरहर, मूंगफली और तिल बोया गया था, इसमें अकेले धान 1,02,000 हेक्टेयर में बोया गया था. अभी जो विगत तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है, क्षेत्रीय हमारे जो कर्मचारी हैं और किसानों से सूचना प्राप्त हो रहा है, उसमें धान में कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है. अभी धान जो हमारे बढ़वार की स्थिति में है और जहाँ फ्लावरिंग हो गई है या जिनका ग्रोथ ज़्यादा हो गया है, बढ़वार हो गया है. वहीं धान गिर गए हैं, उसमें नुकसान के आसार हैं.

मूंगफली हुई है खराब

अवधेश कुमार यादव ने बताया कि बाकी मूंगफली की फसलें खराब होने की शिकायत है. चुनार से किसानों शिकायतें मिल रही हैं. सबसे ज्यादा चुनार में मूंगफली की खेती होती है. पानी लग जाने के कारण संभावना है कि वहाँ ज्यादा नुकसान सकता है. तिल पकने की स्थिति में है. थोड़ी सी उसकी भी शिकायतें मिल रही हैं. उन्होंने कहा कि आपके माध्यम से जनपद के किसान भाइयों से अपील है कि फसल बीमा योजना का टोल फ्री नंबर 14447 उस पर आप शिकायत दर्ज कराएं.

यहां दर्ज करा सकते हैं शिकायत

अवधेश कुमार यादव ने बताया कि टोल फ्री नंबर नहीं लगे तो फसल बीमा के जो कर्मचारी हैं. उनसे शिकायत दर्ज करा सकते हैं. हमारे कार्यालय में फोन कर सकते हैं. कृषि विभाग के किसी भी कर्मचारी, क्षेत्रीय कर्मचारी से अपनी सूचना दर्ज करा सकते हैं. यहाँ से टीम बनाकर हम लोग सर्वे कराते हैं. जाँच कराते हैं और उचित मुआवजा दिलाने का काम करते हैं.

About the Author

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

authorimg

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…

और पढ़ें

Location :

Mirzapur-cum-Vindhyachal,Mirzapur,Uttar Pradesh

First Published :

September 27, 2026, 07:05 IST



Source link

Post Views: 1
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

‘डॉली की नहीं मनोज तिवारी की बेटी हो’ काजी- उदिति को गाली देना रीति को पड़ा भारी, भड़के सलमान, जमकर लगाई क्लास

Next Post

‘मैम सच में मिस वर्ल्ड हैं यार’ एयरपोर्ट पर दिखा ऐश्वर्या राय का क्लासी अवतार, नए रेड हेयर लुक पर फिदा हुए फैंस

Next Post
‘मैम सच में मिस वर्ल्ड हैं यार’ एयरपोर्ट पर दिखा ऐश्वर्या राय का क्लासी अवतार, नए रेड हेयर लुक पर फिदा हुए फैंस

'मैम सच में मिस वर्ल्ड हैं यार' एयरपोर्ट पर दिखा ऐश्वर्या राय का क्लासी अवतार, नए रेड हेयर लुक पर फिदा हुए फैंस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.