देवसर एसडीओपी गायत्री शर्मा ने बताया कि छुही खदान धसने से प्रीति सिंह पिता मान सिंह उम्र 10 वर्ष , बसंती उम्र 16 वर्ष और फूलमती यादव उम्र 50 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि घायलों में कौसल्या सिंह उम्र 50 वर्ष और सकमुनि सिंह उम्र 45 वर्ष महिलाएं शामिल है।
मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया है, यहां मिट्टी की खदान धसने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 2 महिलाएं घायल हो गई है। मरने वालों में एक महिला और दो बच्चियां शामिल है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया, घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
हादसा उस वक्त हुआ जब ये लोग मिट्टी लाने के लिए मिट्टी की खदान में थे, जहां मिट्टी खुदाई के दौरान मिट्टी धस गई और उसी में ये लोग दब गए। जैसे ही इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों को हुई, तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को रेस्क्यू कर खदान से बाहर निकाला, जिनमें एक महिला और दो बच्चियां की मौत हो गई है जबकि 2 महिलाएं घायल हो गई है, जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है।
मिट्टी निकालने के दौरान हादस
यह दर्दनाक हादसा सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र के कुदवार चौकी इलाके में हुआ है। खदान में दबे लोग परसोहर और हर्हा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सफेद मिट्टी जिसे इलाके में छूही कहा जाता उसे निकालने के दौरान यह हादसा हो गया।
10 और 16 साल की बच्ची
देवसर एसडीओपी गायत्री शर्मा ने बताया कि छुही खदान धसने से प्रीति सिंह पिता मान सिंह उम्र 10 वर्ष , बसंती उम्र 16 वर्ष और फूलमती यादव उम्र 50 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि घायलों में कौसल्या सिंह उम्र 50 वर्ष और सकमुनि सिंह उम्र 45 वर्ष महिलाएं शामिल है।
सिंगरौली से सादाब सिद्दीकी







