संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिरसोती के टोला कोडार निवासी अर्जुन साहू (45) पुत्र आनंद साहू घर से ड्यूटी के लिए जा रहा था। इसी दौरान रमेश कुमार पुत्र कमलेश साहू कही से आ रहा था। कोडार रोड़ में दोनो बाईक सवारों की टक्कर हो गई। जिसमे में अर्जुन साहू को सिर में चोट लगने से रक्त स्राव होने लगा रमेश साहू को मामूली चोटे आई।

सूचना पर पहुंची पी आर बी 112 की मदद से घायल को धनवंतरी चिकित्सालय एनटीपीसी रिहंद नगर पहुंचाया गया। जहा ईलाज जारी था। चोटिल अर्जुन साहु ने बताया की हमारा भतीजा रमेश साहु हमे जमीनी विवाद में देख लेने की धमकी दिया था। इसी लिए यह हमारे बाईक में आकर टक्कर मार दिया जिससे हम घायल हो गए।
इस बाबत मौजूदा प्रभारी उपनिरीक्षक कमला कांत पाण्डेय ने बताया की अभी किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। मामला संज्ञान में आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।






