• Home
  • Privacy Policy
Sunday, July 26, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

स्पेन ने एम्बाप्पे की फ्रांस को किया बेअसर, FIFA World Cup 2026 के फाइनल में मारी रॉयल एंट्री, Football Hindi News

Admin by Admin
July 26, 2026
in खेल
0
स्पेन ने एम्बाप्पे की फ्रांस को किया बेअसर, FIFA World Cup 2026 के फाइनल में मारी रॉयल एंट्री, Football Hindi News
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

FIFA World Cup 2026: स्पेन ने किलियन एम्बाप्पे की फ्रांस को सेमीफाइनल मैच में बेअसर किया। 2-0 से स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में रॉयल एंट्री की है। फ्रांस की टीम अब तीसरे पायदान के लिए दूसरे सेमीफाइनल को हारने वाली टीम से भिड़ेगी। 

स्पेन की मजबूत रक्षापंक्ति और आत्मविश्वास से भरे प्रदर्शन के आगे किलियन एम्बाप्पे की अगुआई वाली फ्रांस की स्टार आक्रमण पंक्ति पूरी तरह बेअसर साबित हुई और 2010 की विश्व चैंपियन स्पेन ने एक बार फिर फीफा विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली। स्पेन ने मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल में मिकेल ओयारजाबाल और पेड्रो पोरो के गोल के दम पर फ्रांस को 2-0 से शिकस्त दी। इसके साथ ही स्पेन ने मौजूदा टूर्नामेंट के सात मैचों में छठी बार विपक्षी टीम को गोल करने से रोकते हुए अपनी शानदार रक्षात्मक क्षमता का एक और नमूना पेश किया।

मैच से पहले युवा स्टार लामिन यामाल ने कहा था कि फ्रांस को स्पेन से डरना चाहिए और मैदान पर उनका यह दावा सही साबित हुआ। फीफा रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज फ्रांस की अगुवाई विश्व कप के सर्वश्रेष्ठ गोल स्कोररों में शामिल एम्बाप्पे कर रहे थे, जिन्होंने सेमीफाइनल से पहले विश्व कप के 20 मुकाबलों में 20 गोल किए थे। उनके साथ बैलन डी’ओर विजेता उस्मान डेम्बेले और इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक पांच गोल में मदद करने वाले माइकल ओलीसे भी थे, लेकिन यह तिकड़ी स्पेन की रक्षा पंक्ति के आगे प्रभावहीन रही।

स्पेन के मुख्य कोच लुइस दे ला फुएंते ने कहा, ”मेरे खिलाड़ियों ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम का सामना किया और शानदार प्रदर्शन किया।” स्पेन को 22वें मिनट में बढ़त मिली, जब यामाल के शानदार मूव पर फ्रांस के डिफेंडर लुकास डिन्ये ने फाउल कर दिया। इस पेनाल्टी को ओयारजाबाल ने गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 58वें मिनट में पोरो ने दानी ओल्मो के साथ बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए दूसरा गोल दागकर जीत लगभग सुनिश्चित कर दी।

अपने 19वें जन्मदिन के एक दिन बाद खेल रहे यामाल ने बाद में एक गोल भी किया, लेकिन करीबी ऑफसाइड के कारण उसे नकार दिया गया। टीम को हालांकि शुरुआती बढ़त दिलाने में उनकी सूझबूझ भरी खेल शैली निर्णायक साबित हुई।

स्पेन अब रविवार को होने वाले फाइनल में गत चैंपियन अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच बुधवार को खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से भिड़ेगा। फाइनल न्यू जर्सी के ईस्ट रदरफोर्ड में खेला जाएगा। स्पेन के मिडफील्डर रोड्री ने कहा, ”यहां तक पहुंचना बेहद कठिन था, लेकिन हमारा लक्ष्य अभी पूरा नहीं हुआ है। हम विश्व कप जीतना चाहते हैं।”

लगातार तीसरी बार विश्व कप फाइनल में पहुंचने का सपना देख रही फ्रांस की टीम अब शनिवार को फ्लोरिडा के मियामी गार्डन्स में तीसरे स्थान के मुकाबले में खेलेगी।

फ्रांस के विदाई ले रहे कोच दिदिएर डेसचैम्प्स ने कहा, ”स्पेन ने बेहतरीन रक्षात्मक खेल दिखाया। उन्होंने हमारे खिलाड़ियों को मौका नहीं बनाने दिया। हमने भी कई तकनीकी गलतियां कीं। ऐसे में अवसर बनाना बेहद मुश्किल हो जाता है।”

स्पेन ने लगातार तीसरे बड़े टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में फ्रांस को हराया है। इससे पहले 2024 यूरोपीय चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में स्पेन ने 2-1 से जीत दर्ज की थी, जबकि पिछले वर्ष नेशंस लीग में 5-4 से फ्रांस को हराया था।

स्पेन का नियंत्रण गेंद पर था- एम्बाप्पे

एम्बाप्पे ने मैच के बाद स्वीकार किया कि स्पेन ने गेंद पर पूरा नियंत्रण बनाए रखा। उन्होंने कहा, ”स्पेन गेंद और खेल की गति दोनों नियंत्रित करना पसंद करता है और हमने उन्हें ऐसा करने दिया। जब आप उनकी लय नहीं तोड़ पाते तो उनके खिलाफ खेलना बेहद कठिन हो जाता है।”

ग्रुप चरण में केप वर्डे के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ के बाद स्पेन ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीमों के खिलाफ 12 गोल किए और केवल एक गोल खाया। गोलकीपर उनाई सिमोन का लगातार 650 मिनट तक बिना गोल खाए खेलने का रिकॉर्ड बेल्जियम के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में टूटा था।

मार्च 2024 से स्पेन नियमित समय में लगातार 37 मैचों (28 जीत, 9 ड्रॉ) से अजेय है। इस दौरान टीम ने 2007-09 के 35 मैचों के अपने पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

दूसरी ओर, फ्रांस की लगातार छह विश्व कप जीत का सिलसिला टूट गया। इससे पहले उसने 2018 और 2022 विश्व कप में भी लगातार छह मुकाबले जीते थे।

ओयारजाबाल का 22वें मिनट में किया गया पेनाल्टी गोल इस टूर्नामेंट में उनका पांचवां गोल रहा। यह पहली बार था जब इस विश्व कप में स्पेन या फ्रांस किसी मुकाबले में पिछड़ने की स्थिति में पहुंचे। स्पेन के लिए यह ओयारजाबाल का 60 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 30वां गोल भी था।

स्पेन ने पहले हाफ में दो और अच्छे अवसर बनाए, लेकिन फ्रांस के गोलकीपर माइक मैन्यां और डिफेंडर दायो उपामेकानो ने उन्हें नाकाम कर दिया।

एम्बाप्पे पूरे मैच में तीन शॉट लगाने के बावजूद एक भी प्रयास लक्ष्य पर नहीं रख सके। हालांकि तीसरे स्थान के मुकाबले में उनके पास गोल की संख्या बढ़ाने का अवसर रहेगा। फिलहाल वे विश्व कप में सर्वाधिक आठ गोल के साथ अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी की बराबरी पर हैं और गोल करने में मदद के आधार पर गोल्डन बूट की दौड़ में आगे हैं।

मेस्सी के पास अभी दो मुकाबले बाकी हैं और वे विश्व कप में अपने कुल 21 गोल के रिकॉर्ड को और मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

एम्बाप्पे ने टीम के खिताबी दौड़ से बाहर होने के बाद कहा, ”कप्तान होने के नाते पूरी जिम्मेदारी मेरी है और मैं उससे पीछे नहीं हटता। हमारा लक्ष्य फाइनल में पहुंचना था, लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके।”

Source link

Previous Post

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से ले जाने का फैसला मनमाना नहीं, इलाज पर क्या बोला HC?, Ncr Hindi News

Next Post

सोनम वांगचुक के परिजनों का इलाज से इनकार; बड़ा जोखिम, क्या बोले विशेषज्ञ?, Ncr Hindi News

Next Post
सोनम वांगचुक के परिजनों का इलाज से इनकार; बड़ा जोखिम, क्या बोले विशेषज्ञ?, Ncr Hindi News

सोनम वांगचुक के परिजनों का इलाज से इनकार; बड़ा जोखिम, क्या बोले विशेषज्ञ?, Ncr Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • मेसी का जादू चलेगा या केन का करिश्मा? अटलांटा में फिर जीवंत होगी पुरानी राइवलरी, Football Hindi News
  • सोनम वांगचुक के परिजनों का इलाज से इनकार; बड़ा जोखिम, क्या बोले विशेषज्ञ?, Ncr Hindi News
  • स्पेन ने एम्बाप्पे की फ्रांस को किया बेअसर, FIFA World Cup 2026 के फाइनल में मारी रॉयल एंट्री, Football Hindi News
  • सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से ले जाने का फैसला मनमाना नहीं, इलाज पर क्या बोला HC?, Ncr Hindi News
  • Singrauli News: सिंगरौली के बरगवां में अनावरण से पहले मंगल पांडे की प्रतिमा तोड़ी गई, गांव में भारी आक्रोश, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • मेसी का जादू चलेगा या केन का करिश्मा? अटलांटा में फिर जीवंत होगी पुरानी राइवलरी, Football Hindi News
  • सोनम वांगचुक के परिजनों का इलाज से इनकार; बड़ा जोखिम, क्या बोले विशेषज्ञ?, Ncr Hindi News

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.