संवाददाता@मनीष कुमार……

दुद्धी थाना क्षेत्र के बिड़र गांव की विजय लक्ष्मी पत्नी रविन्द्र पटेल शनिवार शाम लगभग 6 बजे घर के पास जंगल में बकरियाँ चराने गई थीं, तभी जंगली बिरनियों (बरैया) के झुंड ने उन पर अचानक हमला कर दिया।चीखने की आवाज सुनकर उनके देवर के पुत्र दीपनारायण पटेल (34) पुत्र राजेंद्र पटेल, निवासी बिड़र मौके पर पहुंचे तो उसे भी बिरनों ने काट लिया।
हमले में विजय लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गईं। किसी तरह दीप नारायण ने दोनों को बा’ह पकड़कर घर पहुंचाया। आनन फानन में परिजनों व ग्रामीणों ने दोनों को लेकर सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां वरूणा निधि की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।

प्राथमिक इलाज के बाद महिला की स्थिति पहले से थोड़ी बेहतर बताई जा रही है, पर गंभीर बनी हुई है। युवक की भी हालत स्थिर पर ध्यान रखा जा रहा है।
सीएचसी दुद्धी के चिकित्सक ने कहा कि घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है, गंभीर स्थिति होने पर आगे के लिए रेफर करने पर विचार किया जाएगा।फिलहाल दोनों का इलाज सीएचसी दुद्धी में जारी है ।






