• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. अन्नप्राशन कार्यक्रम में बच्चों को कराया अन्न ग्रहण, पोषण के प्रति किया जागरूक

JK Gupta by JK Gupta
September 26, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


सेवा संकल्प अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज नगर के शिवाजी मिनी स्टेडियम में शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्रों की ओर से अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छोटे बच्चों को अन्न ग्रहण कराया गया। साथ ही अभिभावकों को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और साफ-सफाई को लेकर जरूरी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को बच्चों की निर्धारित उम्र के बाद ऊपरी आहार शुरू कराने, पौष्टिक एवं संतुलित भोजन देने और भोजन से पहले व बाद में स्वच्छता का ध्यान रखने के लिए जागरूक किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि बच्चों के शुरुआती वर्षों में मिलने वाला संतुलित पोषण उनके शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इस दौरान पोषाहार से तैयार विभिन्न व्यंजनों की जानकारी भी दी गई। अभिभावकों को स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों को बच्चों के भोजन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत तीन दिवसीय उत्सव एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पहले दिन गोद भराई और दूसरे दिन अन्नप्राशन कार्यक्रम कराया गया।

उन्होंने कहा कि इन आयोजनों का उद्देश्य केवल रस्म अदायगी नहीं, बल्कि परिवारों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, उचित पोषण और बच्चों के बेहतर विकास के प्रति जागरूक करना है, ताकि सही समय पर सही आहार देकर बच्चों को कुपोषण से बचाया जा सके। कार्यक्रम में सीडीपीओ अनुराग त्रिपाठी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और बड़ी संख्या में लाभार्थी परिवार मौजूद रहे।

Post Views: 56
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. बच्चा गोद लेने के लिए पात्र अभिभावक करा सकते हैं ऑनलाइन पंजीकरण

Next Post

सोनभद्र. जनपद में 25 सितंबर से 24 नवंबर तक धारा-163 प्रभावी

Next Post

सोनभद्र. जनपद में 25 सितंबर से 24 नवंबर तक धारा-163 प्रभावी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.