@जे0 के0……

Sonbhadra। देशभर में NEET-UG परीक्षा विवाद और छात्रों के लगातार जारी आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंपते हुए कहा कि देश के युवाओं और छात्रों का भविष्य किसी भी विवाद से ऊपर है।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने पत्र में धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा कि उन्होंने पूरे प्रकरण में अपनी जिम्मेदारी से कभी पीछे हटने का प्रयास नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार, CBI जांच और कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) व्यवस्था को मजबूत करने जैसे कई कदम उठाए, लेकिन लगातार बढ़ते विवाद और आंदोलन को देखते हुए उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ने का निर्णय लिया।
उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छात्रों का भविष्य किसी राजनीतिक या कानूनी विवाद में न उलझे और युवा अपनी पढ़ाई तथा करियर पर पूरा ध्यान केंद्रित कर सकें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विश्वास और मार्गदर्शन मिलने के लिए आभार भी व्यक्त किया।

गौरतलब है कि NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर पिछले कई दिनों से देशभर में छात्र प्रदर्शन कर रहे थे। दिल्ली के जंतर-मंतर सहित कई स्थानों पर आंदोलन तेज हो गया था, जिसके बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी लगातार उठ रही थी।






