Last Updated:
SP Ram Govind Chaudhary Death: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता राम गोविंद चौधरी की 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गई. वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. अखिलेश और मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले चौधरी 8 बार विधायक रह चुके हैं. वे 2017 से 2022 तक यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा चुके हैं.
सपा के कद्दावर नेता राम गोविंद चौधरी की 74 साल की उम्र में निधन.
Samajwadi Party Leader Death: समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी की 74 साल की उम्र में निधन हो गई. चौधरी पिछले काफी समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. उनका इलाज राजधानी लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI) में चल रहा था. डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. इलाज के दौरान उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन की खबर मिलते ही बलिया से लेकर लखनऊ तक सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी शोक की लहर दौड़ गई है.
बलिया की माटी से निकले रामगोविंद चौधरी यूपी की सियासत का वह मजबूत स्तंभ थे, जिन्होंने हमेशा जमीन से जुड़कर राजनीति की. उनका राजनीतिक सफर बेहद समृद्ध रहा. उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में लोकनायक जयप्रकाश नारायण (जेपी) और देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जैसे बड़े दिग्गजों के साथ काम किया था. समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के साथ उन्होंने एक लंबा और संघर्षपूर्ण राजनीतिक सफर तय किया. पार्टी को मजबूत करने और उसे सत्ता के शिखर तक पहुंचाने में उनकी भूमिका हमेशा अग्रणी रही. उन्होंने यूपी विधानसभा में 2017स से 2022 में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके थे.
अखिलेश यादव ने जताया शोक
समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव ने कद्दावर नेता राम गोविंद चौधरी के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री राम गोविंद चौधरी जी का निधन, अत्यंत दुःखद. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो. भावपूर्ण श्रद्धांजलि.’
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री राम गोविंद चौधरी जी का निधन, अत्यंत दुःखद !
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो।

