Last Updated:
कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर कोई बड़ा बयान नहीं दिया, लेकिन पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा है, क्योंकि महिलाओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है और सेलिब्रिटीज का पब्लिक के सामने मखौल उड़ाया जा रहा है. कृति सेनन ने अपनी पोस्ट में जमुई की घटना का जिक्र नहीं किया, लेकिन पुरुषवादी सोच पर उनके बयान तब सामने आए हैं, जब इस मामले पर काफी बहस हो रही है.
कृति सेनन का बेबाक बयान (फोटो साभार: Instagram@kritisanon)
नई दिल्ली: कृति सेनन ने महिलाओं के साथ भेदभाव, नफरत और उनकी पसंद पर सवाल उठाने वालों पर अपने जज्बात बयां किए हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें बता रही हैं कि वे इसे पुरुषों-महिलाओं के बीच जंग के तौर पर नहीं देखतीं. उन्होंने पुरुषवादी सोच और ऐसे लोगों की ओर संकेत किया, जो इस सोच का बचाव करते हैं.
कृति सेनन का पोस्ट ऐसे समय में आया है, जब बिहार के जमुई में 10वीं क्लास की एक छात्रा और उसके क्लासमेट के साथ गलत बर्ताव हुआ. घटना को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई. हालांकि, कृति ने अपनी पोस्ट में सीधे तौर पर इस घटना का जिक्र नहीं किया. कृति के शेयर किए गए पोस्ट में लिखा था, ‘दोस्तों, यह वुमन वर्सेज मैन की लड़ाई नहीं है. यह लड़ाई महिलाओं से नफरत करने वाले पुरुषों से है, जिनका ब्रेनवॉश हो चुका है और जो पितृसत्ता को एक ‘संस्कार’ मानती हैं.’
(फोटो साभार: Instagram@kritisanon)
कृति सेनन के वाजिब सवाल
कृति ने एक और पोस्ट भी लाइक किया, जिसमें यह सवाल उठाया गया था कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर अक्सर उतना गुस्सा क्यों नहीं होता, जितना एक्ट्रेस के कपड़ों की आलोचना पर होता है. एक्ट्रेस के शेयर किए पोस्ट में लिखा था, ‘देश में रेप, घरेलू हिंसा और दहेज के कारण होने वाली मौतों पर उतना आक्रोश नहीं होता, जितना किसी एक्ट्रेस के त्योहारों वाले विज्ञापन में क्लीवेज दिखाने पर होता है, हमारी प्रायोरिटी के बारे में बहुत कुछ कहती है.’
(फोटो साभार: Instagram@Sarcastic Mohtarma)
जमुई घटना पर पुलिस का एक्शन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 19 सितंबर को 10वीं कक्षा की एक छात्रा और उसके क्लासमेट को कथित तौर पर कुछ युवकों ने रोका था. उन दोनों के साथ मारपीट के साथ-साथ बदसलूकी भी हुई. घटना का वीडियो बनाकर बाद में सोशल मीडिया पर फैला दिया गया. वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और इस मामले में गिरफ्तारियां भी हुईं.
About the Author

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
और पढ़ें

