Last Updated:
नैचुरल स्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग की लेकिन दूसरे ही दिन फिल्म 50 फीसदी से ज्यादा का बड़ा क्रैश झेला. दूसरी तरफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की मिस्ट्री-थ्रिलर ‘द वन’ का सिंगल डिजिट से खाता खुला. मगर इस मूवी ने पहले दिन ‘हैवान’ और ‘बंटवारा 1947’ को धूल चटा दी है. नानी की फिल्म द पैराडाइज कम कमाई के बावजूद शुक्रवार को डबल डिजिट में बिजनेस किया है.
नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर नेचुरल स्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने पहले ही दिन रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग से इतिहास रच दिया. मगर दूसरे ही दिन इसकी कमाई में भारी गिरावट आई. हालांकि, शुक्रवार को भी इस तेलुगु फिल्म ने डबल डिजिट में ही बिजनेस किया है. वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की शुक्रवार को रिलीज हुई मिस्ट्री-थ्रिलर ‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है.
साउथ स्टार नानी की ‘द पैराडाइज’ सिनेमाघरों में 24 सितंबर को रिलीज हुई है. इसने नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड तो अपने नाम कर लिया, लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 50 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है. इस मूवी को क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यूज मिले हैं, जिसका असर शुक्रवार की कमाई में साफ नजर आया. (फोटो साभार: Instagram@nameisnani)
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, ‘द पैराडाइज’ ने दूसरे दिन भारत में 14.90 करोड़ का बिजनेस किया, जिससे इसका कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 61.15 करोड़ रुपये हो गया है. देशभर के 7,046 शोज में फिल्म की ऑक्यूपेंसी महज 31 फीसदी रही. (फोटो साभार: Instagram@nameisnani)
Add News18 as
Preferred Source on Google
वैसे ‘द पैराडाइज’ अभी भी नानी की पिछली फिल्मों से आगे है, लेकिन इसके ओपनिंग डे के आंकड़े और दूसरे दिन के कलेक्शन में जमीन-आसमान का अंतर देखने को मिला है. फिल्म ने गुरुवार शाम के पेड प्रीमियर से ही 11.60 करोड़ बटोर लिए थे और शुक्रवार यानी पहले दिन 34.65 करोड़ का शानदार बिजनेस किया था. (फोटो साभार: Instagram@nameisnani)
तेलुगु बेल्ट में फिलहाल कोई बड़ी फिल्म दौड़ में न होने के कारण वीकेंड पर इसके संभलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है. अब देखने वाली बात यह होगी कि मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के बीच ‘द पैराडाइज’ शनिवार और रविवार को अपनी पकड़ मजबूत रख पाती है या नहीं. (फोटो साभार: Instagram@nameisnani)
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म ‘द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ शुक्रवार यानी 25 सितंबर यानी को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डिजिट में बिजनेस किया है. वैसे यह एक अच्छी शुरुआत मानी जा रही है. जानिए पहले दिन ‘द वन’ ने कितने करोड़ का बिजनेस किया. (फोटो साभार: IMDb)
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘द वन’ ने ओपनिंग डे पर भारत में 8 करोड़ रुपये का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. देशभर के 6,745 शोज में फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 43 फीसदी के आसपास दर्ज की गई. सिनेमाघरों में सुबह के शोज में सिर्फ 12 फीसदी ऑक्यूपेंसी देखी गई, जो दोपहर में बढ़कर 24 फीसदी और शाम के शोज में 27 फीसदी तक पहुंच गई. (फोटो साभार: IMDb)
सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’ ने पहले दिन हालिया रिलीज दो फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. इसने सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर ‘बटवारा 1947’ (5.75 करोड़) के कलेक्शन को पछाड़ दिया है. इसके अलावा ‘द वन’ ने अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ के ओपनिंग डे (3 करोड़) कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है. (फोटो साभार: IMDb)
लोककथाओं और रहस्य से भरपूर फिल्म ‘द वन’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड किरदारों में हैं. फिल्म की सपोर्टिंग स्टारकास्ट भी काफी मजबूत है, जिसमें सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी, अनूप सोनी, मनीष पॉल, अवतार गिल, मिलिंद गुणाजी, सुलभा आर्या, दुर्गेश कुमार, संदीप वेद और अक्षांश सेहरावत जैसे सितारे शामिल हैं. इसका निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने मिलकर किया है. (फोटो साभार: IMDb)

