Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई मामलों में खास रहने वाला है. कारोबार में नए लोगों से मुलाकात के जरिए आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं, वहीं नौकरीपेशा लोगों को अपनी काबिलियत दिखाने पर ध्यान देना होगा. लव लाइफ में सिंगल लोगों के लिए दिन खास हो सकता है, जबकि परिवार के साथ समय बिताना रिश्तों को बेहतर बनाने में मदद करेगा. जानिए आज वृषभ राशि वालों के लिए करियर, बिजनेस, पैसा और लव लाइफ में क्या संकेत हैं.
Today Vrishabh Rashifal 26 September: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा और शनिवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और गंड योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पुरे दिन और पूरी रात मीन राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन मिला जुला रहेगा. आज आपको कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी. लेकिन आज आप काम को लेकर तनाव में भी रहेंगे. आज आप पैसों के लेन देन में थोड़ी सावधानी जरूर बरतें. वरना आपके पैसे लम्बे समय के लिए फंस भी सकते हैं.
नए लोगों से होगी मुलाक़ात
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहें है आज उनकी मुलाक़ात नए नए लोगों से होगी. इन्ही नए लोगों के जरिये आपको नए नए अवसर भी मिलेंगे. जिससे आपको भविष्य में धन का फायदा भी होगा. जो लोग नौकरी कर रहे हैं. आज उन्हें ऑफिस में अपनी क़ाबिलियत साबित करनी होगी. आज आप अपने बॉस की बातों को बिल्कुल भी अनसुना और अनदेखा न करें.
सरकारी स्कीम में निवेश से फायदा
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं. आज वो सरकारी स्कीम जैसे किसान विकास पत्र, टीडी, एफडी में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. इससे आपको सुरक्षित रिटर्न भी मिलेगा. आज आप भूलकर भी शेयर बाजार में पैसा निवेश न करें. वरना आपको नुकसान हो सकता है.
प्रपोज से बनेंगी बात
वृषभ राशि के जातक जो सिंगल है आज उनके पार्टनर की खोज भी पूरी होगी. आज आप जिसे चाहते है उसे यदि प्रपोज करेंगे तो इससे बात भी बनेगा. जो लोग पार्टनर है आज उनका दिन शानदार होगा. वहीं बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आपका दिन सामान्य होगा. आज आप अपने परिवार के साथ थोड़ा वक्त जरूर बिताएं. इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे.
हनुमान चालीसा का करें पाठ
आज आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक 9 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान हनुमान जी की अराधना जरूर करें. आज आप हनुमान मंदिर में बैठकर यदि 3 बार हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे तो इससे आपके काम बनने शुरू हो जायेंगे.
About the Author

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…
और पढ़ें

