• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सचिन तेंदुलकर का वो राज, जो बहुत कम लोग जानते हैं! 13 की उम्र में पाकिस्तान के लिए की थी फील्डिंग

Admin by Admin
September 26, 2026
in खेल
0
सचिन तेंदुलकर का वो राज, जो बहुत कम लोग जानते हैं! 13 की उम्र में पाकिस्तान के लिए की थी फील्डिंग


Last Updated:September 25, 2026, 16:39 IST

Sachin Tendular vs Pakistan: सचिन तेंदुलकर ने साल 1989 में भारत के लिए अपना डेब्यू किया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के लिए खेलने से पहले मास्टर-ब्लास्टर पाकिस्तान की टीम के लिए मैदान पर उतर चुके थे? ब्रेबोर्न स्टेडियम में हुए प्रदर्शनी मैच में 13 साल के सचिन सब्स्टीट्यूट फील्डर बन गए थे, जब जावेद मियांदाद और अब्दुल कादिर लंच के लिए बाहर थे.

सचिन का वो राज, जो बहुत कम लोग जानते हैं! 13 की उम्र में PAK के लिए खेले थेZoom

सचिन तेंदुलकर ने 13 साल की उम्र में पाकिस्तानी टीम की ओर से फील्डिंग की थी

नई दिल्ली: ‘भारत रत्न’ पाने वाले एकमात्र खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की हमारे देश में क्या वैल्यू है, ये बात तो हर कोई जानता है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि टीम इंडिया में डेब्यू से पहले वह पाकिस्तानी टीम के लिए खेल चुके हैं. भारत ने अपना पहला मैच 1989 में खेला था, लेकिन दुनिया ने उनकी पहली झलक दो साल पहले ही देख ली थी.

तब 13 साल के थे सचिन तेंदुलकर
दरअसल, 20 जनवरी 1987 को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच एक प्रदर्शनी मैच खेला जा रहा था, उस समय सचिन सिर्फ 13 साल के थे और उन्होंने भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया था. मैच के दौरान पाकिस्तान के जावेद मियांदाद और अब्दुल कादिर लंच के समय मैदान से बाहर चले गए.

पकड़ सकते थे कपिल देव का कैच
दो खिलाड़ी कम होने के से पाकिस्तान को सब्टिट्यूट फील्डर्स की जरूरत पड़ी. ऐसे माहौल में सचिन तेंदुलकर को मौका मिला. पाकिस्तानी कप्तान इमरान खान ने सचिन को मैदान पर उतारा और उन्हें वाइड लॉन्ग-ऑन पर फील्डिंग करने भेज दिया. सचिन के फील्डिंग में उतरने के कुछ देर बाद कपिल देव ने हवा में एक ऊंचा शॉट खेला.

इमरान खान ने गलत जगह लगाया
सचिन तेंदुलकर उस गेंद को पकड़ने के लिए करीब 15 मीटर दौड़े, लेकिन कैच तक नहीं पहुंच पाए. सचिन ने बाद में अपनी ऑटोबायग्राफी में लिखा कि अगर उन्हें Long-on की जगह Mid-on पर लगाया गया होता, तो शायद वो कैच पकड़ लेते.

किसी को अंदाजा नहीं था बच्चा आगे क्या करेगा
सचिन ने ये भी लिखा कि उन्हें नहीं पता कि इमरान खान को याद है या नहीं कि एक दिन सचिन ने पाकिस्तान टीम के लिए फील्डिंग की थी. इस घटना के दो साल के भीतर सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ कराची में भारत की जर्सी पहनकर अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था.

About the Author

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 25, 2026, 16:39 IST



Source link

Post Views: 6
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

कौन है ये सिंगर? जिसके भजनों पर झूमने लगे पीएम मोदी, ‘मन की बात’ में की थी तारीफ

Next Post

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों आज का दिन लाएगा कई बदलाव, पैसा, नौकरी और प्यार… जानें क्या रहेगा खास?

Next Post
Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों आज का दिन लाएगा कई बदलाव, पैसा, नौकरी और प्यार… जानें क्या रहेगा खास?

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों आज का दिन लाएगा कई बदलाव, पैसा, नौकरी और प्यार... जानें क्या रहेगा खास?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.