• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘50,960 हीरे, 450 ग्राम सोना…’ मेरठ की इस अनोखी अंगूठी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, खासियत जानकर फटी रह जाएंगी आंखें

Admin by Admin
September 25, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
‘50,960 हीरे, 450 ग्राम सोना…’ मेरठ की इस अनोखी अंगूठी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, खासियत जानकर फटी रह जाएंगी आंखें


Last Updated:September 25, 2026, 20:18 IST

क्या आपने कभी ऐसी अंगूठी की कल्पना की है जिसमें 50 हजार से ज्यादा हीरे जड़े हों? अगर नहीं, तो उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक ऐसी ही अंगूठी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. ‘यूटोरिया’ नाम की इस अनोखी अंगूठी में एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 50,960 हीरे जड़े गए हैं. प्रकृति से प्रेरित इस अंगूठी का मनमोहक डिजाइन सूरजमुखी और तितली का है. अपनी इसी अद्वितीय खासियत के चलते इसका नाम साल 2024 के गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है.

'50,960 हीरे, 450 ग्राम सोना…' मेरठ की इस अनोखी अंगूठी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्डZoom

51 हजार हीरों से जड़ी अंगूठी.

मेरठ: आभूषणों का शौक रखने वालों के लिए उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है. आम तौर पर एक अंगूठी में चंद हीरे ही जड़े होते हैं, लेकिन मेरठ में एक ऐसी अंगूठी मौजूद है जिसमें करीब 51,000 हीरे जड़े गए हैं. इस नायाब अंगूठी को देखकर हर कोई सन्न है और यह पूरे शहर में कौतूहल का विषय बनी हुई है. इस अद्भुत रचना ने अपनी कारीगरी के दम पर गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज करा लिया है.

इस खास अंगूठी का नाम ‘यूटोरिया’ (Eutierria) रखा गया है, जो पूरी तरह से प्रकृति से प्रेरित (नेचर इंस्पायर्ड) है. इस अंगूठी को सूरजमुखी (Sunflower) के फूल का आकार दिया गया है, जिसके ठीक ऊपर एक खूबसूरत तितली बैठी हुई दिखाई देती है. इस अंगूठी को तैयार करने में पूरे 50,960 असली डायमंड्स का बारीकी से इस्तेमाल किया गया है. इसके साथ ही, इसे बनाने में साढ़े चार सौ (450) ग्राम से अधिक सोने (Gold) का उपयोग भी हुआ है.

बिक्री के लिए नहीं है यह अंगूठी
आपको जानकर हैरानी होगी कि इतनी बेशकीमती अंगूठी बिक्री (Sale) के लिए नहीं बनाई गई है. कारोबारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विजन से प्रेरित होकर इसे तैयार किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘भारत की ज्वैलरी डिजाइन को ग्लोबल लेवल पर लेकर जाएं’. यह अंगूठी भारतीय कारीगरों की बेहतरीन मैन्युफैक्चरिंग क्षमता का एक विश्वस्तरीय नमूना है, जिसे बनाने में टीम को 40 दिन का समय लगा.

35 देशों में होता है एक्सपोर्ट
अंगूठी बनाने वाले कारोबारी पराग शाह बताते हैं कि जो भी इस अंगूठी को एक बार देखता या पहनता है, वह इस पल को जिंदगी भर नहीं भूल पाता. साल 2024 में इसे गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया. वे बताते हैं कि भारत की यह शानदार मैन्युफैक्चरिंग क्षमता अब दुनिया भर में अपनी पहचान बना रही है और उनके यहां से 35 से ज्यादा देशों में ज्वैलरी एक्सपोर्ट की जाती है.

About the Author

authorimg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Meerut,Uttar Pradesh

First Published :

September 25, 2026, 20:18 IST



Source link

Post Views: 4
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

ओबरा. 150वीं वर्षगांठ पर विद्यालय में गूंजा वंदे मातरम

Next Post

विवादों में घिरा अजय देवगन-काजोल का जुहू बंगला, बीएमसी ने थमा दिया नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

Next Post
विवादों में घिरा अजय देवगन-काजोल का जुहू बंगला, बीएमसी ने थमा दिया नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

विवादों में घिरा अजय देवगन-काजोल का जुहू बंगला, बीएमसी ने थमा दिया नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.