• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

विवादों में घिरा अजय देवगन-काजोल का जुहू बंगला, बीएमसी ने थमा दिया नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

Admin by Admin
September 25, 2026
in मनोरंजन
0
विवादों में घिरा अजय देवगन-काजोल का जुहू बंगला, बीएमसी ने थमा दिया नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला


Last Updated:September 25, 2026, 20:56 IST

बॉलीवुड के पॉश इलाके जुहू में अजय देवगन और काजोल का आलीशान बंगला विवाद में फंस गया है. रिहायशी प्रॉपर्टी में सलून एंड स्पा बनाने की तैयारी को लेकर स्थानीय पड़ोसियों ने कड़ा ऐतराज जताया है. निवासियों की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए बीएमसी ने काम रोकने का नोटिस जारी कर दिया है. जहां प्रशासन ने कमर्शियल इस्तेमाल की इजाजत न होने की बात कही है, वहीं अजय देवगन के कैंप का दावा है कि उनके पास सभी जरूरी अनुमतियां हैं.

ख़बरें फटाफट

विवादों में घिरा अजय देवगन-काजोल का जुहू बंगला, बीएमसी ने थमा दिया नोटिसZoom

बीएमसी ने काम रोकने का दिया आदेश. (फोटो साभार: Instagram@kajol)

नई दिल्ली. बॉलीवुड के पावर कपल अजय देवगन और काजोल का जुहू स्थित बंगला विवादों में घिर गया है. एक्टर ने अपने बंगले को किराए पर दिया था, जहां सलून एंड स्पा का काम शुरू होते ही पड़ोसियों और हाउसिंग सोसाइटी ने मोर्चा खोल दिया. शिकायत के बाद अब बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की एंट्री हो चुकी है और पूरी कानूनी जांच-पड़ताल शुरू हो गई है. यह पूरा विवाद प्रॉपर्टी में कमर्शियल गतिविधियों के संचालन और इसके लिए जरूरी अनुमति पत्र होने या न होने को लेकर खड़ा हुआ है.

मुंबई मिरर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रॉपर्टी में अचानक शुरू हुए निर्माण कार्य को देखते ही कपोल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी ने तुरंत इसकी शिकायत बीएमसी से की. शिकायत मिलते ही बीएमसी के के-वेस्ट वार्ड के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया. मौजूदा बीएमसी रिकॉर्ड्स में इस जगह को कमर्शियल इस्तेमाल में लाने की कोई आधिकारिक अनुमति दर्ज नहीं मिली. स्थानीय कॉर्पोरेटर सुधा सिंह के मुताबिक, ‘यह मामला के-वेस्ट वार्ड के बिल्डिंग एंड फैक्टरी डिपार्टमेंट से जुड़ा है. प्रथम दृष्टया, इस एस-10 परिसर के कमर्शियल उपयोग के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई थी.’

शिकायत पर बीएमसी ने तुरंत की कार्रवाई

इसके बाद प्रशासन ने बंगले के मालिकों से दस्तावेज जमा करने को कहा, ताकि यह साफ हो सके कि प्रस्तावित काम के लिए जरूरी क्लीयरेंस ली गई है या नहीं. हालांकि, तय समय में जरूरी कागजात पेश न किए जाने पर बीएमसी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए काम रोकने का नोटिस जारी कर दिया. इस बीच देवगन परिवार की ओर से बीएमसी के नोटिस का जवाब देने और जरूरी दस्तावेज जमा करने के लिए चार हफ्ते का समय मांगा गया है.

हाउसिंग सोसाइटी को क्यों है ऐतराज?

जेपीवीडी स्कीम की एन एस रोड नंबर 11 पर प्लॉट एस-10 में स्थित यह बंगला लगभग 7,802 वर्ग फीट में फैला है. स्थानीय निवासियों का विरोध सिर्फ इस बात को लेकर है कि इस आवासीय इलाके में व्यावसायिक गतिविधियां शुरू की जा रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों को इस बात से ऐतराज नहीं है कि प्रॉपर्टी को किराए पर दिया गया है, बल्कि चिंता इस बात की है कि वहां सलून और स्पा खोला जा रहा है.

निवासियों ने सलून-स्पा खुलने पर जाहिर की आपत्ति

शांतिपूर्ण आवासीय क्षेत्र होने के कारण निवासियों को डर है कि सलून-स्पा खुलने से यहां बाहरी लोगों की आवाजाही अचानक बढ़ जाएगी. संकरी अंदरूनी सड़कों के चलते गाड़ियों की पार्किंग, सुरक्षा और शोर-शराबे जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं, जो पूरे पड़ोस के माहौल को प्रभावित करेंगी.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवगन परिवार ने निर्माण के लिए ली अनुमति?

दूसरी तरफ, पूरे मामले को लेकर देवगन परिवार का रुख बिल्कुल अलग है. हालांकि देवगन ग्रुप की चीफ लीगल एंड कम्प्लायंस ऑफिसर रुचि कनौजिया से संपर्क नहीं हो पाया, लेकिन एक्टर के करीबी सूत्र का दावा है कि इस प्रोजेक्ट के लिए जरूरी सभी क्लीयरेंस पहले ही ली जा चुकी है. सोर्स ने बताया, ‘परिसर के प्रस्तावित उपयोग को लेकर संबंधित प्राधिकरणों से सभी आवश्यक अनुमतियां और मंजूरी पहले ही कानूनी रूप से प्राप्त की जा चुकी हैं.’ फिलहाल बीएमसी के नोटिस के बाद वहां निर्माण कार्य रोक दिया गया है. आगे की पूरी कार्रवाई अब मालिकों द्वारा सौंपे जाने वाले दस्तावेजों और बीएमसी की जांच पर निर्भर करेगी.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

September 25, 2026, 20:56 IST





Source link

Post Views: 4
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

‘50,960 हीरे, 450 ग्राम सोना…’ मेरठ की इस अनोखी अंगूठी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, खासियत जानकर फटी रह जाएंगी आंखें

Next Post

1 दिन, 6 मेडल… शूटिंग में गोल्ड पर निशाना, इस खेल में रचा इतिहास, 23 पर पहुंची भारत के पदकों की संख्या

Next Post
1 दिन, 6 मेडल… शूटिंग में गोल्ड पर निशाना, इस खेल में रचा इतिहास, 23 पर पहुंची भारत के पदकों की संख्या

1 दिन, 6 मेडल... शूटिंग में गोल्ड पर निशाना, इस खेल में रचा इतिहास, 23 पर पहुंची भारत के पदकों की संख्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.