Last Updated:
Who is Putul Sonowal CWG: मौजूदा एशियाई चैंपियन असम के सोनोवाल ने दबाव में भी संयम बनाए रखा और टाई-ब्रेक जीतकर ग्रुप डी में अपने पहले मुकाबले में यादगार जीत दर्ज की. अब उनका सामना शुक्रवार को अपने दूसरे मैच में फॉकलैंड द्वीपसमूह के सेसिल अलेक्जेंडर से होगा.
पुतुल सोनोवाल
ग्लास्गो: पुतुल सोनोवाल ने लॉन बॉल्स पुरुष एकल स्पर्धा में कनाडा के 2023 विश्व चैंपियन रयान बेस्टर को टाई-ब्रेक में हराकर बड़ा उलटफेर किया जिससे भारत ने बृहस्पतिवार को ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में अपने अभियान की शुरुआत शानदार अंदाज में की. वहीं रूपा रानी टिर्की और पिंकी ने महिला पेयर्स बॉल्स स्पर्धा में माल्टा को रोमांचक टाई-ब्रेक में हरा दिया.
राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण कर रहे पुतुल ने पहला सेट 5-4 से अपने नाम किया, इसके बाद कई बार के राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता बेस्टर ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा सेट 7-3 से जीतकर मुकाबले को टाई-ब्रेक तक पहुंचा दिया.
कौन हैं पुतुल सोनोवाल?
43 साल के पुतुल सोनोवाल असम के अनुभवी लॉन बॉल्स खिलाड़ी हैं, जिन्होंने CWG डेब्यू में ही विश्व चैंपियन को हराकर भारत के लिए बड़ा उलटफेर कर दिया.2026 एशियन लॉन बॉल्स चैंपियनशिप में पुरुष एकल स्वर्ण पदक विजेता सोनोवाल असम पुलिस से जुड़े रहे हैं और पुलिस विभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए लॉन बॉल्स खेलते रहे. पुतुल ने पहले घरेलू स्तर पर पहचान बनाई, उन्होंने नेशनल लॉन बॉल्स चैंपियनशिप में ट्रिपल्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता और बाद में नेशनल गेम्स में भी पदक हासिल किया.
THE INCREDIBLE WINNING MOMENT! 🤩🇮🇳
– India’s Putul Sonowal stunned Reigning World Outdoor Champion Ryan Bester







