• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बहराइचः मिट्टी की बोतल में पानी, आर्गेनिक अनाज का भोजन, चाय से लेकर नाश्ते तक, सब कुछ शुद्ध और देसी, 75 रुपये में पेट भर जाएगा

Admin by Admin
September 25, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
बहराइचः मिट्टी की बोतल में पानी, आर्गेनिक अनाज का भोजन, चाय से लेकर नाश्ते तक, सब कुछ शुद्ध और देसी, 75 रुपये में पेट भर जाएगा


​बहराइच: खान-पान में शुद्धता और सेहत के प्रति बढ़ती जागरूकता के बीच बहराइच के कृषि भवन परिसर में शुरू हुई मिलेट्स कैंटीन श्री अन्न गैलरी इन दिनों शहरवासियों और बाहर से आने वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है. उत्तर प्रदेश सरकार और कृषि विभाग की पहल पर तैयार की गई इस कैंटीन में लोगों को न केवल शुद्ध और जैविक भोजन मिल रहा है, बल्कि पारंपरिक मोटे अनाजों मिलेट्स से बने लजीज व्यंजन भी परोसे जा रहे हैं.

​कम दाम में सेहत का भरपूर ख्याल

​₹75 में उपलब्ध है स्पेशल थाली ​कैंटीन के संचालक शिवांग जायसवाल ने बताया कि यहां आने वाले ग्राहकों को घर जैसा भोजन उपलब्ध कराया जाता है. भोजन की थाली में दाल अरहर की देसी छिलके वाली, चावल जैविक खेती का, रोटी शुद्ध गेहूं के आटे की और सब्जी हरी सीजन के हिसाब से, सलाद और बूंदी रायता शामिल है. बढ़ती महंगाई के बावजूद यहां भोजन की थाली मात्र ₹75 में दी जा रही है. कैंटीन में खाना खाने आए स्थानीय निवासी विनोद कुमार शुक्ला का कहना है, यहां का खाना बिल्कुल घर जैसा है. खाने के साथ ही यहां पीने के लिए पानी मिट्टी की बोतलों में दिया जाता है, जो सेहत के लिहाज से बेहद फायदेमंद और ठंडा रहता है. ₹75 में इस तरह का शुद्ध, पौष्टिक खाना और साथ में मिट्टी की बोतल में शुद्ध ठंडा पानी पूरे बहराइच में मिलना मुश्किल है.

नाश्ते में मिलती है ये चीज

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

​सुबह के नाश्ते में मिलेट्स पोहा और ऑर्गेनिक चाय. कैंटीन में सुबह 8:00 बजे से रात 9:00 बजे तक लगातार सेवाएँ उपलब्ध रहती हैं. सुबह के नाश्ते में मिलेट्स का पोहा, मिलेट्स बिस्किट, पराठा 2 पराठे ₹30 में, पकौड़ी ₹20 प्लेट और चाय ₹12 मिलती है. नाश्ता हो या खाना, ग्राहकों को टेबल पर पीने के लिए शुद्ध पानी मिट्टी की बोतल में ही परोसा जाता है. जो लोग सादा खाना पसंद करते हैं, उनके लिए भी अलग से व्यवस्था है.

​कैंटीन संचालक ने स्पष्ट किया कि यहां इस्तेमाल होने वाली सभी खाद्य सामग्रियां और मसाले सीधे स्थानीय किसानों से खरीदे जाते हैं. कैंटीन में किसी भी प्रकार के केमिकल, पेस्टिसाइड या बाहर के मिलावटी सामान का इस्तेमाल नहीं होता. प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह वर्जित रखते हुए ग्राहकों को पानी भी मिट्टी की बोतल में दिया जाता है, जिससे मिट्टी की सोंधी खुशबू और उसके पोषक तत्व भी मिलते हैं. इसके अलावा यहाँ पर किसान उत्पादक संगठनों FPO द्वारा बनाए गए उत्पाद जैसे ​कोल्ड प्रेस्ड घानी सरसों का तेल ​बहराइच का शुद्ध शहद,​ज्वार और बाजरे का आटा,​ मिलेट्स बिस्किट व कुकीज ​भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं.

​बाहर रहकर काम करने वालों के लिए राहत

​जिले में बाहर से आकर नौकरी और काम करने वाले लोग, जो अक्सर बाहर का खाना खाकर सेहत खराब कर लेते हैं, उनके लिए यह कैंटीन एक बेहतर और सुरक्षित विकल्प साबित हो रही है. कैंटीन में ग्राहकों की सुविधा के लिए एयर कंडीशनर बैठने की व्यवस्था भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई है, जहां लोग आराम से बैठकर मिट्टी की बोतल से ठंडा पानी पीते हुए शुद्ध भोजन का आनंद ले सकते हैं. यदि आप भी सेहतमंद, शुद्ध मिलेट्स उत्पादों और मिट्टी की बोतल के प्राकृतिक पानी का स्वाद लेना चाहते हैं, तो कृषि भवन परिसर स्थित मिलेट्स कैंटीन में सुबह 8 से रात 9 बजे के बीच आ सकते हैं. यह स्थान बहराइच शहर में मेडिकल कॉलेज के बगल में कृषि भवन में उपलब्ध है.



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. अलग पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर अभियान तेज

Next Post

सोनभद्र. किताबों से नहीं, बच्चों के आंसुओं से दिखी गुरुजी की अहमियत

Next Post

सोनभद्र. किताबों से नहीं, बच्चों के आंसुओं से दिखी गुरुजी की अहमियत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.