• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

पिता को बचपन में खोया, डॉक्टर परिवार की बेटी बनीं एक्ट्रेस, कई हिट देकर इंडस्ट्री में बनाई अलग पहचान

Admin by Admin
September 25, 2026
in मनोरंजन
0
पिता को बचपन में खोया, डॉक्टर परिवार की बेटी बनीं एक्ट्रेस, कई हिट देकर इंडस्ट्री में बनाई अलग पहचान

[ad_1]

Last Updated:September 25, 2026, 05:01 IST


बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दिव्या दत्ता 25 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं. हिंदी सिनेमा के साथ-साथ पंजाबी, मलयालम और अंग्रेजी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकीं दिव्या ने अपने तीन दशक लंबे करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं. हाल ही में ओटीटी पर ‘चिरइया’ में उनकी एक्टिंग को भी काफी पसंद किया गया. हालांकि, दिव्या के लिए फिल्मी दुनिया तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था.

ख़बरें फटाफट

पिता को बचपन में खोया, डॉक्टर परिवार की बेटी बनीं एक्ट्रेसZoom

हर रोल से मचाया तहलका

नई दिल्ली. अपनी दमदार अदाकारी से फिल्मों से लेकर ओटीटी तक पहचान बनाने वाली अभिनेत्री दिव्या दत्ता 25 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं. लुधियाना में जन्मी दिव्या ने बचपन में ही पिता को खो दिया था, जिसके बाद उनकी मां ने अकेले उनकी और उनके भाई की परवरिश की.

डॉक्टर परिवार से आने वाली दिव्या ने एक्टिंग के अपने शौक को करियर बनाया और ‘वीर-जारा’, ‘बागबान’ से लेकर ‘भाग मिल्खा भाग’ और ‘इरादा’ तक कई फिल्मों में यादगार किरदार निभाए. तीन दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है.

बचपन में उठ गया पिता का साया

दिव्या दत्ता का जन्म 25 सितंबर 1977 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था. उनकी मां डॉ. नलिनी दत्ता सरकारी अधिकारी और डॉक्टर थीं. दिव्या ने बचपन में ही अपने पिता को खो दिया था. इसके बाद उनकी मां ने ही दिव्या और उनके भाई की परवरिश की. दिव्या ने अपनी शुरुआती पढ़ाई लुधियाना के सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल से की. इसके बाद उन्होंने साइकोलॉजी में डिग्री हासिल की. बचपन से ही उन्हें डांस और एक्टिंग का शौक था. वह बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बड़ी फैन भी रही हैं.

1994 में फिल्मों में रखा कदम

दिव्या दत्ता ने साल 1994 में फिल्म ‘इश्क में जीना इश्क में मरना’ से बॉलीवुड में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई. ‘वीर-जारा’ और ‘बागबान’ जैसी फिल्मों में उनके किरदारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इन फिल्मों के जरिए दिव्या की पहचान सिर्फ एक अभिनेत्री के तौर पर नहीं, बल्कि अलग-अलग तरह के किरदारों को निभाने वाली कलाकार के रूप में भी बनी. दिव्या दत्ता अब तक 60 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं. अपने लंबे करियर में उन्होंने कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं. उनकी चर्चित फिल्मों में ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘दिल्ली-6’, ‘वेलकम टू सज्जनपुर’, ‘बदलापुर’, ‘शहीद-ए-मोहब्बत बूटा सिंह’, ‘इरादा’ और ‘स्टैनली का डब्बा’ जैसी फिल्में शामिल हैं. फिल्म ‘इरादा’ में उनके अभिनय को खास तौर पर सराहा गया. इस फिल्म के लिए दिव्या को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला.

एक्टिंग के साथ लिखने का भी है शौक

दिव्या दत्ता सिर्फ एक्टिंग तक ही सीमित नहीं हैं. वह एक लेखिका भी हैं. उन्होंने अपनी पहली किताब ‘मी एंड मां’ लिखी थी, जिसे उन्होंने अपनी दिवंगत मां को समर्पित किया. इसके बाद उन्होंने ‘द स्टार्स इन माय स्काई’ नाम की किताब भी लिखी. दिव्या दत्ता ने अभी तक शादी नहीं की है. शादी को लेकर उनका मानना है कि जिंदगी को खुशी से जीने के लिए शादी करना जरूरी नहीं है. वह अपनी जिंदगी और करियर को अपनी शर्तों पर जीने में विश्वास रखती हैं.

आज दिव्या दत्ता उन कलाकारों में गिनी जाती हैं, जिन्होंने फिल्मों में सिर्फ ग्लैमर के दम पर नहीं, बल्कि अपनी मजबूत अदाकारी के जरिए अलग पहचान बनाई है. टीवी, फिल्मों और ओटीटी तक उनका सफर लगातार जारी है.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 25, 2026, 05:01 IST



[ad_2]

Source link

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि वालों आज वाहन चलाते समय रहना सावधान, निवेश में ये गलती पड़ेगी भारी

Next Post

भईया क्या बोले! केदारनाथ धाम को भी नहीं छोड़ा, सिर्फ 5 माह में 50.30 टन कूड़ा, पिछले साल से ढाई गुना अधिक

Next Post
भईया क्या बोले! केदारनाथ धाम को भी नहीं छोड़ा, सिर्फ 5 माह में 50.30 टन कूड़ा, पिछले साल से ढाई गुना अधिक

भईया क्या बोले! केदारनाथ धाम को भी नहीं छोड़ा, सिर्फ 5 माह में 50.30 टन कूड़ा, पिछले साल से ढाई गुना अधिक

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement