Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 25 September 2026 : मेष राशि को आज काम के दबाव में थकान या पाचन संबंधी थोड़ी परेशानी हो सकती है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. लोकल 18 से विंध्यधाम के आचार्य अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज गणेश विसर्जन है. यथासंभव गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें. शुभ समय 11:25 से 12:13 मिनट तक रहेगा. शुक्र का प्रभाव, संबंधों, सौदेबाजी, सामाजिक कार्य और आर्थिक मामलों में दिखाई दे सकता है. पुराने भुगतान से राहत मिल सकती है. आज जोखिम पूर्ण निवेश से बचने में ही आपकी भलाई है. शुभ अंक 6 और भाग्यांक 9 होगा.
कैसा रहेगा परिवार
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा. काम के दबाव में थकान या पाचन संबंधी थोड़ी सी परेशानी हो सकती है. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, भोजन समय पर करें, वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें. प्यार और दांपत्य जीवन में बातचीत से बेहतर स्थिति होगी. साथी के साथ भविष्य की योजनाएं बन सकती हैं. अविवाहित लोगों के लिए मित्र या सामाजिक संपर्क के माध्यम से कोई सकारात्मक परिचय मिल सकता है. परिवार में किसी बात को लेकर महत्वपूर्ण विचार हो सकता है. घर में धार्मिक वातावरण रहेगा.
इनका मिलेगा सहयोग
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज नौकरी और व्यवसाय में नेटवर्किंग और संपर्कों से लाभ मिल सकता है. व्यापारियों को पुराने ग्राहक या किसी मित्र के माध्यम से मौका मिल सकता है. अनुबंध और दस्तावेज को ध्यान से पढ़कर ही निर्णय लें. आर्थिक दृष्टि से आज दिन अच्छा रह सकता है. पुराने भुगतान से राहत मिल सकती है. हालांकि, खर्च भी संभव है. जोखिम पूर्ण निवेश से बचने में ही भलाई है.
आज के उपाय
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज शुभ अंक 6 और भाग्यांक 9 होगा. आज भाग्य आपके साथ 84 प्रतिशत रहेगा. अशुभ दिशा पूर्व और उत्तर होगी. सफेद रंग और लाल रंग शुभ रहेगा. व्यापारिक बातचीत, संपर्क बढ़ाना, दान, पूजन और लंबित कार्य पूरा करने के लिए आज का दिन सही है. गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें. ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. किसी जरूरतमंद को भोजन और वस्त्र दान दें. आज गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ आपके लिए जीवन में नए रास्ते खोल सकता है.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ें
