• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

भईया क्या बोले! केदारनाथ धाम को भी नहीं छोड़ा, सिर्फ 5 माह में 50.30 टन कूड़ा, पिछले साल से ढाई गुना अधिक

Admin by Admin
September 25, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
भईया क्या बोले! केदारनाथ धाम को भी नहीं छोड़ा, सिर्फ 5 माह में 50.30 टन कूड़ा, पिछले साल से ढाई गुना अधिक


देहरादून : उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां के रुद्रप्रयाग में स्थित केदारनाथ धाम में इस साल रिकॉर्ड श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए. मगर, चिंता की बात यह है कि श्रद्धालुओं और वहां मौजूद लोगों ने गंदगी करने में बिल्कुल कोताही नहीं बरती. हर महीने इतना कचरा छोड़ा, जो पिछले साल की तुलना में करीब ढाई गुना अधिक है. इससे पता चलता है कि आज हम कितने लापरवाह हो गए हैं. हम अपने भगवान की जगह को साफ नहीं रख पा रहे तो और क्या ही उम्मीद कर सकते.

कैसे रिकॉर्ड आया सामने?

उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में वर्ष 2026 के अप्रैल से अगस्त के बीच महज पांच महीनों में 50.30 मीट्रिक टन कचरा पैदा हुआ, जो पिछले साल पूरे यात्रा सत्र के दौरान एकत्र हुए कचरे के मुकाबले ढाई गुना से अधिक है. केदारनाथ नगर पंचायत द्वारा सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत दिए गए जवाब से सामने आए इन आंकड़ों के मुताबिक, इस साल के शुरुआती पांच महीनों में ही पिछले तीन वर्षों में किसी भी पूरे वर्ष के दौरान पैदा हुए कचरे की तुलना में कहीं अधिक कचरा उत्पन्न हुआ.

किस महीने में कितना कूड़ा?
नगर पंचायत ने उत्तर प्रदेश के नोएडा निवासी आरटीआई कार्यकर्ता अमित गुप्ता द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में यह जानकारी दी है. नगर पंचायत के अनुसार, केदारनाथ में 2023 में 32.58 मीट्रिक टन, 2024 में 26.10 मीट्रिक टन और 2025 में 21.40 मीट्रिक टन कचरा पैदा हुआ था. इसके मुकाबले 2026 में अप्रैल से अगस्त के दौरान ही 50.30 मीट्रिक टन कचरा पैदा हो चुका है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इस तरह 2026 के केवल पांच महीनों में पैदा हुआ कचरा पूरे 2023 की तुलना में करीब 54 प्रतिशत, 2024 की तुलना में करीब 93 प्रतिशत और 2025 की तुलना में करीब 135 प्रतिशत अधिक है. यानी अप्रैल में 1.7 मीट्रिक टन कचरा पैदा हुआ, जो मई में बढ़कर 16.3 मीट्रिक टन हो गया. जून में 11.5 मीट्रिक टन, जुलाई में 10.5 मीट्रिक टन और अगस्त में 10.3 मीट्रिक टन कचरा पैदा हुआ.

जवाब में नगर पंचायत ने प्लास्टिक कचरे का आंकड़ा भी उपलब्ध कराया है. इसके अनुसार, 2026 में अब तक करीब 20 मीट्रिक टन प्लास्टिक कचरा पैदा हुआ, जिसमें से 18.5 मीट्रिक टन यानी 92.5 प्रतिशत का प्रसंस्करण किया जा चुका है, जबकि करीब 1.5 मीट्रिक टन प्लास्टिक कचरा अभी शेष है. नगर पंचायत ने केदारनाथ में लैंडफिल की क्षमता 30,000 वर्ग फुट बताई है. उसके अनुसार, लैंडफिल में अभी 28,000 वर्ग फुट क्षमता शेष है. नगर पंचायत ने यह भी बताया कि पिछले पांच वर्षों के दौरान केदारनाथ में चार लैंडफिल बनाए गए हैं.

15 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
इस संबंध में गुप्ता ने कहा कि बढ़ते कचरे के बीच लैंडफिल पर निर्भरता हिमालयी पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण सवाल खड़े करती है, खासकर तब जब केदारनाथ जैसे अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं. इस साल अब तक करीब 15 लाख श्रद्धालु केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि आरटीआई से सामने आए ये आंकड़े केदारनाथ में कचरा प्रबंधन पर बढ़ते दबाव की तस्वीर पेश करते हैं.

उन्होंने आगे कहा, ‘केदारनाथ में केवल पांच महीनों में पिछले वर्षों के पूरे यात्रा सत्र की तुलना में कई गुना अधिक कचरा पैदा होना हमारे पर्यावरण के लिए बहुत खतरनाक है. केदारनाथ जैसी पवित्र और पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील जगह को कचरा घर बनाने के लिए सबसे बड़े जिम्मेदार हम लोग खुद हैं.’



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

पिता को बचपन में खोया, डॉक्टर परिवार की बेटी बनीं एक्ट्रेस, कई हिट देकर इंडस्ट्री में बनाई अलग पहचान

Next Post

गोविंदा क्यों कोमल के साथ पहुंचे बप्पा के दरबार? उठे सवाल तो तोड़ी चुप्पी, ‘मुझे बदनाम करने की सोची-समझी साजिश’

Next Post
गोविंदा क्यों कोमल के साथ पहुंचे बप्पा के दरबार? उठे सवाल तो तोड़ी चुप्पी, ‘मुझे बदनाम करने की सोची-समझी साजिश’

गोविंदा क्यों कोमल के साथ पहुंचे बप्पा के दरबार? उठे सवाल तो तोड़ी चुप्पी, 'मुझे बदनाम करने की सोची-समझी साजिश'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.