• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दिलजीत दोसांझ रचने जा रहे हैं इतिहास, सबसे बड़े स्टेडियम में क्या तोड़ेंगे सारे रिकॉर्ड? 21 नवंबर को करेंगे परफॉर्म

Admin by Admin
September 25, 2026
in मनोरंजन
0
दिलजीत दोसांझ रचने जा रहे हैं इतिहास, सबसे बड़े स्टेडियम में क्या तोड़ेंगे सारे रिकॉर्ड? 21 नवंबर को करेंगे परफॉर्म

[ad_1]

Last Updated:September 24, 2026, 23:36 IST

सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ का ‘ऑरा वर्ल्ड टूर’ 21 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है. मेगा कॉन्सर्ट के साथ दिलजीत दोसांझ भारत के सबसे बड़े स्टेडियम में इतने बड़े पैमाने पर सोलो कॉन्सर्ट करने वाले पहले भारतीय कलाकार बन गए हैं. ‘बुकमाईशो लाइव’ प्रमोटेड शो में उनकी शानदार लाइव परफॉर्मेंस और लोकप्रिय गाने गूंजेंगे. दिलजीत दोसांझ का टूर पंजाबी म्यूजिक और कल्चर को एक नए ग्लोबल मुकाम पर ले जाने के लिए तैयार है.

ख़बरें फटाफट

दिलजीत रचने जा रहें इतिहास, सबसे बड़े स्टेडियम में क्या तोड़ेंगे सारे रिकॉर्ड?Zoom

दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए खुशखबरी. (फोटो साभार: IANS)

नई दिल्ली: पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ का ‘ऑरा वर्ल्ड टूर’ 21 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है. इस शो के जरिए दिलजीत दोसांझ की शानदार वापसी होने वाली है, जिसके म्यूजिक और लाइव परफॉर्मेंस ने उन्हें पंजाबी म्यूजिक के कल्चरल गढ़ बड़ा स्टार बनाया.

‘ऑरा वर्ल्ड टूर’ के बारे में बात करते हुए दिलजीत दोसांझ ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम भारत में है और एक विदेशी ग्रुप ने उसके सारे टिकट बेच दिए, उनके लिए सम्मान है. भारत में सबसे बड़ा स्टेडियम हो और पंजाबी वहां न आएं, ऐसा तो हो ही नहीं सकता.

‘ऑरा वर्ल्ड टूर’ में वह म्यूजिक, एनर्जी और शानदार नजारा देखने को मिलेगा, जो दिलजीत दोसांझ की लाइव परफॉर्मेंस की पहचान है. यह टूर उनके इंटरनेशनल शो के बड़े पैमाने को भारतीय दर्शकों के लिए स्टेडियम के अनुभव में बदल देगा. अहमदाबाद का शो दिलजीत के करियर में एक और अहम पड़ाव है, क्योंकि वह भारत के सबसे बड़े स्टेडियम में इतने बड़े पैमाने पर सोलो कॉन्सर्ट करने वाले पहले भारतीय आर्टिस्ट बन गए हैं.

दिलजीत ने हिट गानों से बनाई पहचान
अहमदाबाद में फैंस जबरदस्त एनर्जी वाले शो का इंतजार कर सकते हैं, जिसमें दिलजीत दोसांझ के सबसे बड़े हिट और फैंस के पसंदीदा गाने शामिल होंगे. इस शो को ‘बुकमाईशो लाइव’ ने को-प्रोड्यूस और प्रमोट किया है. दिलजीत ने अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत पंजाबी एल्बम से की थी और बाद में कई हिट गानों के साथ अपनी पहचान बनाई. साथ ही, उनका फिल्मी करियर भी बहुत शानदार रहा है.

पंजाबी-हिंदी सिनेमा में किया काम
दिलजीत दोसांझ ने पंजाबी और हिंदी सिनेमा में काम किया है. उनके 2024 ‘दिल-लुमिनाती टूर’ ने उनके ग्लोबल कॉन्सर्ट की पहुंच को और बढ़ाया, जिसमें वैंकूवर के बीसी प्लेस में हुआ एक सोल्ड-आउट शो भी शामिल है. वह पंजाबी म्यूजिक, पॉप कल्चर और फैशन को एक खास ग्लोबल अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 24, 2026, 23:36 IST



[ad_2]

Source link

Views: 32
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

‘वेज-नॉनवेज एक साथ, फफूंद लगा खाना और कॉकरोच…’ यूपी के रेस्टोरेंट में बिक रहा जहर, 317 जगह छापेमारी

Next Post

Business Idea: सरकार की इस योजना से शुरू करें हर्बल बिजनेस, जानिए आवेदन का आसान तरीका

Next Post
Business Idea: सरकार की इस योजना से शुरू करें हर्बल बिजनेस, जानिए आवेदन का आसान तरीका

Business Idea: सरकार की इस योजना से शुरू करें हर्बल बिजनेस, जानिए आवेदन का आसान तरीका

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement