• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. चोपन-चुनार रेलखंड का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण

JK Gupta by JK Gupta
September 24, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


Sonbhadra। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने प्रयागराज-चुनार-चोपन रेलखंड का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलपथ, ओएचई, सिग्नलिंग, पुल-पुलियों, लेवल क्रॉसिंग और परिचालन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को संरक्षा और अनुरक्षण व्यवस्था को बेहतर रखने के निर्देश दिए।

महाप्रबंधक ने चुर्क, सोनभद्र, सक्तेशगढ़ और चुनार स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की। सोनभद्र स्टेशन पर निर्माणाधीन 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सक्तेशगढ़ स्टेशन के पुराने भवन की मरम्मत और सुधार कर उसे उपयोग के योग्य बनाने को कहा गया। वहीं चुनार स्टेशन पर निर्माणाधीन 6 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज के गर्डर लॉन्चिंग की तैयारियां जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।

यात्रियों की सुविधा के लिए चुनार स्टेशन पर प्रवेश और निकास की अलग-अलग व्यवस्था विकसित करने के विकल्प तलाशने तथा प्लेटफॉर्म संख्या 3 और 4 के बीच फेंसिंग की ऊंचाई बढ़ाने को भी कहा गया।

महाप्रबंधक ने सभी विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर जोर दिया। अधिकारियों को यात्री सुविधाओं, संरक्षा और भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे की आधारभूत संरचना मजबूत करने के निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

‘नादान परिंदे बैठ जा’, वायरल ऐड में आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर की उड़ाई धज्जियां, शाहरुख ने भी ली चुटकी

Next Post

PDA Rath Yatra Live: सिर पर लाल टोपी, गले में समाजवादी गमछा, हजारों की भीड़… इस अंदाज में शुरू हुई अखिलेश की यात्र

Next Post
PDA Rath Yatra Live: सिर पर लाल टोपी, गले में समाजवादी गमछा, हजारों की भीड़… इस अंदाज में शुरू हुई अखिलेश की यात्र

PDA Rath Yatra Live: सिर पर लाल टोपी, गले में समाजवादी गमछा, हजारों की भीड़... इस अंदाज में शुरू हुई अखिलेश की यात्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.