• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. गैस पाइपलाइन के लिए खोदे गड्ढे बने हादसे का खतरा

JK Gupta by JK Gupta
September 24, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..न्यू कॉलोनी और हरदा बाबा मोड़ के पास गड्ढे खुले छोड़ने से स्थानीय लोगों में नाराजगी


आदर्श नगर पालिका परिषद सोनभद्र के वार्ड नंबर 18 में गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढों को खुला छोड़ दिए जाने से हादसे की आशंका बनी हुई है। न्यू कॉलोनी मोड़ और हरदा बाबा मोड़ के पास सड़क किनारे गड्ढे होने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement
Advertisement

स्थानीय निवासी राजेश गुप्ता ने बताया कि न्यू कॉलोनी मोड़ के पास गैस पाइपलाइन के लिए गड्ढा खोदा गया था। बाद में उसकी मरम्मत तो कर दी गई, लेकिन गड्ढे को पूरी तरह बंद नहीं किया गया। इससे राहगीरों के साथ दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है।वहीं हरदा बाबा मोड़ के पास भी करीब 10 दिन से अधिक समय से गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से लगातार आवागमन होता है। ऐसे में खुले गड्ढे के कारण कभी भी हादसा हो सकता है। रात के समय स्थिति और अधिक जोखिमपूर्ण हो जाती है।स्थानीय निवासी अजीत पटेल ने संबंधित विभाग से मांग की है कि दोनों स्थानों पर खुले गड्ढों को तत्काल बंद कर सड़क को दुरुस्त कराया जाए, ताकि किसी दुर्घटना को रोका जा सके।

लोगों ने कहा कि पाइपलाइन का कार्य पूरा होने के बाद सड़क की स्थिति पहले जैसी करना संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है।इस दौरान अशोक, शिवम, नीरज, चंदन, राकेश सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

नोएडा इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगा मिर्जापुर का हुनर, 10 कालीन व 2 मिष्ठान्न कारोबारी का चयन, उत्पादों को मिलेगा वैश्विक पहचान

Next Post

सोनभद्र. महिलाओं के हुनर की इंटरनेशनल ट्रेड शो में धूम, गुलाब आजीविका समूह ने लगाया स्टॉल

Next Post

सोनभद्र. महिलाओं के हुनर की इंटरनेशनल ट्रेड शो में धूम, गुलाब आजीविका समूह ने लगाया स्टॉल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.