• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘धुरंधर 2’ के आगे सब फेल, ‘हनुमान अंश’ ने भी मचाया तहलका, 2026 की इन 10 फिल्मों ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस

Admin by Admin
September 24, 2026
in मनोरंजन
0
‘धुरंधर 2’ के आगे सब फेल, ‘हनुमान अंश’ ने भी मचाया तहलका, 2026 की इन 10 फिल्मों ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस

[ad_1]

Last Updated:September 24, 2026, 07:37 IST

10 Highest Grossing Films Of 2026: साल खत्म होने में अभी वक्त है, लेकिन 2026 की बॉक्स ऑफिस कहानी काफी हद तक दिलचस्प हो चुकी है. इस साल कई फिल्मों ने टिकट खिड़की पर उम्मीद से बड़ा खेल दिखाया है. बड़े बजट और बड़े सितारों के साथ कुछ फिल्मों ने भी जमकर कमाई की, जिनकी चर्चा रिलीज से पहले उतनी नहीं थी. अब तक के आंकड़ों में ‘धुरंधर 2’ सबसे आगे है, जबकि ‘बॉर्डर 2’ और ‘हनुमान अंश’ ने भी लंबी छलांग लगाई है. देखिए इस साल की टॉप 10 हिंदी फिल्मों की पूरी लिस्ट.

नई दिल्ली. साल 2026 में बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसा बरसा है. किसी फिल्म ने रिलीज के साथ रिकॉर्ड तोड़े, तो किसी ने उम्मीद से कहीं ज्यादा लंबी पारी खेलकर सबको चौंका दिया. बड़े सितारों की फिल्मों के बीच कुछ ऐसी कहानियां भी दर्शकों को भा गईं, जिनसे ट्रेड को बहुत उम्मीद नहीं थी. इस साल की कमाई की रेस में ‘धुरंधर 2’ ने ऐसा आंकड़ा छुआ है, जिसे देखकर बाकी फिल्मों की कमाई छोटी नजर आती है. वहीं ‘बॉर्डर 2’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्म ने भी बड़े नामों के बीच अपनी जगह बना ली है. अब नजर डालिए 2026 की उन 10 हिंदी फिल्मों पर, जिन्होंने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की है.

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है आदित्य धर के निर्देशन में बनी जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का. रणवीर सिंह, आर. माधवन और संजय दत्त स्टारर वाली इस फिल्म ने तहलका मचाया. अपने हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस, अंडरकवर जासूसी ऑपरेशन्स और गहन जियो-पॉलिटिकल कहानी के दम पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म ने 1186.32 करोड़ का जबरदस्त कारोबार किया था. फाइल फोटो.

सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की ‘बॉर्डर 2’ भी लोगों को थिएटर्स तक खींचने में कामयाब रही. अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1971 के युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म ने भारत में 362.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फाइल फोटो.

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘हनुमान अंश’ इस साल की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली सरप्राइज हिट साबित हुई है. सात हफ्तों से सिनेमाघरों में टिकी ‘हनुमान अंश’ ‘धुरंधर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ के बाद 2026 की तीसरी सबसे बड़ी हिट बन चुकी है. 48वें दिन के कलेक्शन के बाद ‘हनुमान अंश’ का भारत में कुल नेट कलेक्शन 284.93 करोड़ रुपये हो गया है. यानी फिल्म अब 285 करोड़ रुपये नेट के बेहद करीब पहुंच चुकी है. फिल्म अभी भी थिएटर्स से चिपकी हुई है. फाइल फोटो.

ओटीटी प्लेटफॉर्म से बड़े पर्दे पर कदम रखने वाली क्राइम ड्रामा फिल्म मिर्जापुर: द मूवी ने पूर्वांचल की सत्ता की लड़ाई को सिनेमाघरों में बखूबी पेश किया. सिग्नेचर डायलॉग्स, डार्क ह्यूमर और एक्शन के चलते थिएटर्स में भारी भीड़ उमड़ी. फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 20वें दिन 1.90 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 221.65 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 263.84 करोड़ रुपये पहुंच गया है. फाइल फोटो.

प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी ने परेश रावल और राजपाल यादव के साथ हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ में फिर से धमाल मचाया. पुरानी स्लैपस्टिक कॉमेडी, तांत्रिक विद्या और हास्य के अनूठे मिश्रण ने इसे दर्शकों की पहली पसंद बना दिया. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी वाली हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ ने 199.23 करोड़ रुपये कमाए. ये इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर है. फाइल फोटो.

‘धमाल 4’ इसी लिस्ट का हिस्सा है. इंद्र कुमार की इस मल्टी-स्टारर वाइल्ड कॉमेडी में अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी एक बार फिर खजाने की खोज में निकले. हंसी के ठहाकों और ओवर-द-टॉप एडवेंचर ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की. फिल्म ने 177.92 करोड़ रुपये कमाए थे. फाइल फोटो.

लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं इमरान हाशमी की इमोशनल एक्शन-थ्रिलर ‘आवारापन 2’. इस एक्शन-थ्रिलर सीक्वल ने अपने गहरे रोमांस, रूहानी संगीत और ग्रिटी रिडेम्पशन की कहानी से दर्शकों को आकर्षित किया. फिल्म के गानों और ड्रामेटिक नैरेटिव को काफी पसंद किया गया. फिल्म ने 156.12 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की थी. फाइल फोटो.

रॉकिंग स्टार यश की इस डार्क एक्शन सागा को हिंदी भाषी क्षेत्रों में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल की पृष्ठभूमि, स्टाइलिश गनप्ले और एंटी-हीरो मास अपील के दम पर फिल्म ने मजबूत पकड़ बनाई. यश की ‘टॉक्सिक’ के हिंदी वर्जन ने भारत में 143.92 करोड़ रुपये कमाए. फाइल फोटो.

‘वेलकम टू द जंगल’ के स्टार-स्टडेड कास्ट, भारी-भरकम वीएफएक्स और जंगल में होने वाली हास्य घटनाओं से भरी इस फिल्म को पारिवारिक दर्शकों का भरपूर प्यार मिला.
बड़े स्टारकास्ट वाली कॉमेडी फिल्म ने 137.93 करोड़ रुपये कमाए, जिसके साथ ये नौवें नंबर पर है. फाइल फोटो.

आधुनिक रिश्तों, दिल टूटने और जटिल दोस्ती पर आधारित रोमांटिक-ड्रामा ‘कॉकटेल 2’ को युवाओं और मल्टीप्लेक्स दर्शकों ने बहुत पसंद किया, जिससे फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने में सफल रही. 2026 की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में ये आखिरी पायदान पर है. इसने भारत में 104.53 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है. फाइल फोटो.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 24, 2026, 07:36 IST

[ad_2]

Source link

Views: 120
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

ग्रेटर नएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 8 लोगों की मौत

Next Post

नोएडा इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगा मिर्जापुर का हुनर, 10 कालीन व 2 मिष्ठान्न कारोबारी का चयन, उत्पादों को मिलेगा वैश्विक पहचान

Next Post
नोएडा इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगा मिर्जापुर का हुनर, 10 कालीन व 2 मिष्ठान्न कारोबारी का चयन, उत्पादों को मिलेगा वैश्विक पहचान

नोएडा इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगा मिर्जापुर का हुनर, 10 कालीन व 2 मिष्ठान्न कारोबारी का चयन, उत्पादों को मिलेगा वैश्विक पहचान

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement