• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ग्रेटर नएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 8 लोगों की मौत

Admin by Admin
September 24, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
ग्रेटर नएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 8 लोगों की मौत


Last Updated:September 24, 2026, 07:27 IST

Greater Noida Sleeper Bus Fire Accident: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया, जहां ग्रेटर नोएडा से आगरा जा रही स्लीपर बस में भीषण आग लग गई. आग लगने के चलते कुल 8 यात्रियों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बस में कुल 35 यात्री सवार थे.

ग्रेटर नएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, स्लीपर बस में आग लगने से 8 की मौतZoom

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग.

ग्रेटर नोएडाः उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात स्लीपर बस में आग लग गई. बताया जा रहा है कि बस ग्रेटर नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी. इस दौरान अचानक से बस में आग लग गई. आग लगते ही ड्राइवर ने बस को किनारे पर रोक दिया. बताया जा रहा है कि आग बहुत भयानक थी. जिस समय ये हादसा हुआ, बस में तकरीबन 35 यात्री थे. हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं और 8 यात्रियों की मौत हो गई. आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई.

सीएम योगी ने हादसे का लिया संज्ञान
ग्रेटर नोएडा में हुए सड़क हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करवाने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का भी निर्देश दिया है.

पुलिस अधिकारी ने बस हादसे की दी जानकारी
साथ ही सीएम योगी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. यह घटना यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से करीब 32 किलोमीटर आगे हुई, जो जेवर थाना क्षेत्र में आता है. ज्वाइंट सीपी राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए बस से कूदना शुरू कर दिया. हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपने चपेट में ले लिया.

अभी भी फंसे हो सकते हैं कुछ और लोग
आग की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद फायर टीम ने आग पर काबू पा लिया. चिंता की बात यह है कि कुछ लोगों के अभी भी बस में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. फायर विभाग के मुताबिक जब तक कूलडाउन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तबतक बस के अंदर तलाशी नहीं ली जा सकेगी.

About the Author

authorimg

Advertisement
Advertisement

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

Location :

Greater Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

September 24, 2026, 07:11 IST





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

Hanuman Ansh 7th Wednesday: 7वें हफ्ते में भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा कायम, 48वें दिन भी बरसे करोड़ों, थिएटर से उतरने का नहीं ले रही नाम

Next Post

‘धुरंधर 2’ के आगे सब फेल, ‘हनुमान अंश’ ने भी मचाया तहलका, 2026 की इन 10 फिल्मों ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस

Next Post
‘धुरंधर 2’ के आगे सब फेल, ‘हनुमान अंश’ ने भी मचाया तहलका, 2026 की इन 10 फिल्मों ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस

'धुरंधर 2' के आगे सब फेल, 'हनुमान अंश' ने भी मचाया तहलका, 2026 की इन 10 फिल्मों ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.