• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Hanuman Ansh 7th Wednesday: 7वें हफ्ते में भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा कायम, 48वें दिन भी बरसे करोड़ों, थिएटर से उतरने का नहीं ले रही नाम

Admin by Admin
September 24, 2026
in मनोरंजन
0
Hanuman Ansh 7th Wednesday: 7वें हफ्ते में भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा कायम, 48वें दिन भी बरसे करोड़ों, थिएटर से उतरने का नहीं ले रही नाम


Last Updated:September 24, 2026, 06:35 IST

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 48: ‘हनुमान अंश’ की रफ्तार रिलीज के 48वें दिन भी थमने का नाम नहीं ले रही है. करीब सात हफ्ते पूरे करने के बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में कामयाब हो रही है. खास बात यह है कि फिल्म की कमाई अब भी करोड़ों में बनी हुई है. 48वें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं और एक बार फिर फिल्म ने अपनी पकड़ मजबूत दिखाई है.

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में आती हैं, कुछ हफ्तों में उतर जाती हैं और फिर उनकी चर्चा भी धीमी पड़ने लगती है. लेकिन ‘हनुमान अंश’ का मामला थोड़ा अलग नजर आ रहा है. रिलीज के सातवें हफ्ते में पहुंच चुकी यह फिल्म अब भी सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुए है. 48वें दिन भी फिल्म की कमाई करोड़ों में दर्ज हुई है, जिसने ट्रेड पर नजर रखने वालों का ध्यान खींचा है. खास बात यह है कि मंगलवार के मुकाबले बुधवार को कलेक्शन में गिरावट के बावजूद फिल्म ने एक बड़ा आंकड़ा अपने नाम किया. फाइल फोटो

‘हनुमान अंश’ ने भारत ही नहीं, विदेशी बाजार से भी फिल्म की कमाई जारी है. ऐसे में अब सवाल सिर्फ इतना नहीं कि फिल्म कितनी कमाई कर रही है, बल्कि यह है कि आखिर 48 दिन बाद भी दर्शकों की दिलचस्पी इसमें क्यों बनी हुई है? फाइल फोटो

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग सैकनिल्क के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 48वें दिन भारत में 4 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म को कुल 7,358 शोज मिले थे. बुधवार की तुलना में फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर आई, लेकिन सातवें हफ्ते में पहुंच चुकी फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपये की नेट कमाई अपने आप में बड़ा आंकड़ा है. फाइल फोटो

Add News18 as
Preferred Source on Google

इससे पहले रिलीज के 7वें मंगलवार यानी 47वें दिन फिल्म ने भारत में 4.90 करोड़ रुपये नेट कमाए थे. यानी 48वें दिन की कमाई में करीब 18.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. इसके बावजूद फिल्म ने रोजाना करोड़ों की कमाई का सिलसिला बनाए रखा है. फाइल फोटो

Advertisement
Advertisement

48वें दिन के कलेक्शन के बाद ‘हनुमान अंश’ का भारत में कुल नेट कलेक्शन 284.93 करोड़ रुपये हो गया है. यानी फिल्म अब 285 करोड़ रुपये नेट के बेहद करीब पहुंच चुकी है. वहीं, भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 336.45 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म के सातवें हफ्ते में भी इतनी मजबूत कमाई यह दिखाती है कि इसका थिएट्रिकल रन अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. फाइल फोटो

भारत के अलावा विदेशी बाजारों में भी ‘हनुमान अंश’ लगातार कमाई कर रही है. 48वें दिन फिल्म ने विदेशों में करीब 1 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 35.75 करोड़ रुपये हो गया है. फाइल फोटो

भारत और विदेशी बाजारों की कमाई को मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 372.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. यानी फिल्म अब 375 करोड़ के वर्ल्डवाइड आंकड़े से सिर्फ कुछ करोड़ दूर है. फाइल फोटो

अब सबकी नजर फिल्म के अगले कुछ दिनों के कलेक्शन पर है. अगर ‘हनुमान अंश’ इसी तरह दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचती रही, तो वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इसका आंकड़ा और तेजी से ऊपर जा सकता है. मेकर्स का मानना है कि फिल्म थिएटर्स में 100 दिनों तक रन करेगी. अब देखना ये हैं कि ‘द पैराडाइज’ और आगे रिलीज होने वाली फिल्मों के बीच ‘हनुमान अंश’ चमत्कार दिखा पाएगी. फाइल फोटो

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 24, 2026, 06:35 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

आजमगढ़ हत्याकांड का दर्दनाक अंत, एक चिता पर चाचा, चाची, चचेरा भाई, भतीजी ने दी आग

Next Post

ग्रेटर नएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 8 लोगों की मौत

Next Post
ग्रेटर नएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 8 लोगों की मौत

ग्रेटर नएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 8 लोगों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.