• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

RJ बनने निकली थीं प्राजक्ता कोली, ऋतिक रोशन के साथ एक वीडियो ने बदल दी जिंदगी, फिर यूं बनीं YouTube स्टार

Admin by Admin
September 24, 2026
in मनोरंजन
0
RJ बनने निकली थीं प्राजक्ता कोली, ऋतिक रोशन के साथ एक वीडियो ने बदल दी जिंदगी, फिर यूं बनीं YouTube स्टार


Last Updated:September 24, 2026, 04:17 IST

प्राजक्ता कोली ने ऋतिक रोशन के साथ एक वीडियो से अपने करियर की दिशा बदली. रेडियो जॉकी बनने का सपना छोड़, उन्होंने ‘मोस्टली सेन’ से डिजिटल दुनिया में पहचान बनाई और बाद में एक्टिंग में भी कदम रखा.

RJ बनने निकली थीं प्राजक्ता कोली, ऋतिक रोशन के साथ एक वीडियो ने बदल दी जिंदगीZoom

आज प्राजक्ता कोली को लोग एक सफल कंटेंट क्रिएटर, एक्ट्रेस और राइटर के तौर पर जानते हैं. ‘मोस्टली सेन’ के नाम से उन्होंने डिजिटल दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई और बाद में एक्टिंग में भी कदम रखा. (Image: Insta/mostlysane)
एक समय ऐसा था जब प्राजक्ता सिर्फ रेडियो जॉकी बनने का सपना देखती थीं और इसी सपने को पूरा करने के लिए एक रेडियो स्टेशन में इंटर्नशिप कर रही थीं. उन्हें नहीं पता था कि एक दिन रेडियो स्टेशन पर ऋतिक रोशन के साथ बनाया गया एक छोटा-सा वीडियो उनके करियर की दिशा बदल देगा. (Image: Insta/mostlysane)
प्राजक्ता ने हाल ही में ‘पहला पहला’ के लेटेस्ट एपिसोड में गोपाल दत्त के साथ बातचीत के दौरान अपने शुरुआती दिनों को याद किया. उन्होंने कहा, ”मैं ठाणे में पली-बढ़ी और बचपन में रेडियो की दुनिया में काम करने का सपना देखती थीं. इसी वजह से मैंने रेडियो स्टेशन में इंटर्न के तौर पर काम करना शुरू किया. उस वक्त फिल्म ‘बैंग बैंग’ रिलीज होने वाली थी और ऋतिक रोशन फिल्म के प्रमोशन के लिए रेडियो स्टेशन आए थे.” (Image: Insta/mostlysane)
प्राजक्ता ने आगे बताया, ”रेडियो स्टेशन पर जब भी कोई एक्टर फिल्म के प्रमोशन के लिए आता था, तो वहां एक तरह की परंपरा थी. टीम के लोग उस एक्टर के गानों पर डांस करते थे. मैं उस समय इंटर्न थी, इसलिए मुझे भी डांस करने के लिए कहा गया. मेरे लिए यह मौका खास था, क्योंकि मैं बचपन से ही ऋतिक रोशन की बड़ी फैन रही हूं. मैं डांस करने के लिए तैयार हो गईं और ऋतिक के साथ परफॉर्म भी किया. उस दौरान ऋतिक की टीम में सुदीप भी मौजूद थे.” (Image: Insta/mostlysane)
प्राजक्ता ने बताया, ”डांस के बाद सुदीप ने मेरा ऋतिक के साथ एक छोटा-सा वीडियो भी शूट किया. उस समय मुझे लगा भी नहीं था कि इस वीडियो से आगे कुछ होने वाला है. लेकिन इसी वीडियो ने मेरे लिए एक नया रास्ता खोल दिया. सुदीप मेरे पास आए और पूछा कि क्या मैं इस तरह के वीडियो बनाती हूं. मैंने साफ कहा कि नहीं, मैं ऐसा कुछ नहीं करतीं.” (Image: Insta/mostlysane)
उन्होंने कहा, ”इसके बाद सुदीप ने मुझे अपना कार्ड दिया और सलाह दी कि मुझे यूट्यूब के लिए कंटेंट बनाना चाहिए. उस समय मुझे यूट्यूब के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी. मुझे यह तक नहीं पता था कि यूट्यूब पर कंटेंट बनाकर करियर कैसे बनाया जाता है. मेरे लिए उस वक्त सबसे बड़ा लक्ष्य रेडियो जॉकी बनना था.” (Image: Insta/mostlysane)
प्राजक्ता ने अपने उस दौर की आर्थिक स्थिति को भी याद किया. उन्होंने कहा, “मैं इंटर्न थी और बहुत ज्यादा पैसे नहीं कमा रही थी. उस समय मुझे स्काइप का इस्तेमाल करने में भी पैसे खर्च करने पड़ते थे. ऐसे में यूट्यूब पर काम करना मुझे कोई करियर के लिए अच्छा ऑप्शन नहीं लगा. मैं सोचती थी कि अगर मुझे रेडियो जॉकी की नौकरी नहीं मिली तो मैं प्रोड्यूसर की नौकरी कर लूंगी.” (Image: Insta/mostlysane)
उन्होंने कहा, ”लेकिन समय के साथ यूट्यूब का यह आइडिया मेरे दिमाग में बैठने लगा. आगे चलकर मैंने ‘मोस्टली सेन’ के नाम से अपना कंटेंट बनाना शुरू किया. मेरे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े वीडियो लोगों को पसंद आने लगे और देखते ही देखते यह डिजिटल दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम बन गया. जिस प्लेटफॉर्म को लेकर शुरुआत में मुझे खुद ज्यादा जानकारी नहीं थी, वही आगे चलकर मेरे करियर का बड़ा हिस्सा बन गया.” (Image: Insta/mostlysane)
प्राजक्ता ने अपने रेडियो के शुरुआती संघर्ष और इस सफर में माता-पिता से मिले सपोर्ट के बारे में भी बात की. कंटेंट क्रिएशन के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और ‘मिसमैच्ड’ से दर्शकों के बीच पहचान बनाई. इसके अलावा वह यूट्यूब के ‘क्रिएटर्स फॉर चेंज’ प्रोग्राम का हिस्सा बनीं और मिशेल ओबामा के साथ भी काम किया. (Image: Insta/mostlysane)

About the Author

authorimg

VarshaSenior Sub Editor
Advertisement
Advertisement

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ें

First Published :

September 24, 2026, 04:17 IST





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

विधायक के फार्महाउस में 23 साल की युवती से गैंगरेप का आरोप, 2 CRPF जवान समेत 4 गिरफ्तार

Next Post

मथुरा के अंदर बसेगा नया शहर, दिल्ली-गुड़गांव से भी खूबसूरत होगी यह सिटी, इन 93 गांववलो की लगी लॉटरी

Next Post
मथुरा के अंदर बसेगा नया शहर, दिल्ली-गुड़गांव से भी खूबसूरत होगी यह सिटी, इन 93 गांववलो की लगी लॉटरी

मथुरा के अंदर बसेगा नया शहर, दिल्ली-गुड़गांव से भी खूबसूरत होगी यह सिटी, इन 93 गांववलो की लगी लॉटरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.