• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

विधायक के फार्महाउस में 23 साल की युवती से गैंगरेप का आरोप, 2 CRPF जवान समेत 4 गिरफ्तार

Admin by Admin
September 24, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
विधायक के फार्महाउस में 23 साल की युवती से गैंगरेप का आरोप, 2 CRPF जवान समेत 4 गिरफ्तार

[ad_1]

अमरोहा: यूपी के अमरोहा से बेहद गंभीर मामला सामने आया है. हसनपुर इलाके में 23 साल की हरियाणा निवासी युवती ने दो CRPF जवानों, एक दरोगा और एक हेड कॉन्स्टेबल पर गैंगरेप का आरोप लगाया है. आरोप है कि युवती को CRPF जवान लालाराम अपने साथी मोहित के साथ अमरोहा लेकर आया था. इसके बाद उसे हसनपुर के झुलपुरी गांव के पास बने एक फार्महाउस में ठहराया गया.

रिपोर्ट के मुताबिक, यही फार्महाउस इस पूरे मामले की सबसे अहम कड़ी है. बताया जा रहा है कि यह फार्महाउस उत्तराखंड की खानपुर सीट से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा से जुड़ा हुआ है. हालांकि, फार्महाउस के मालिकाना हक और विधायक से इसके सीधे संबंध को लेकर पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी.

सोनीपत से अमरोहा लेकर आया था CRPF जवान
पीड़िता हरियाणा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली है. उसने पुलिस को बताया कि 20 सितंबर को उसकी एक परिचित के जरिए CRPF जवान मोहित से बात हुई थी. इसके बाद 21 सितंबर को वह सोनीपत पहुंची, जहां उसकी मुलाकात मोहित से हुई.

आरोप है कि मोहित उसे अपनी ब्रेजा कार से लेकर निकला. रास्ते में उसने अपने साथी CRPF जवान लालाराम को भी कार में बैठा लिया. दोनों युवती को लेकर अमरोहा के हसनपुर पहुंचे.

हसनपुर पहुंचने के बाद फार्महाउस में ठहराया
पीड़िता के मुताबिक, हसनपुर थाने के पास उनकी मुलाकात दरोगा संजय तोमर से हुई. इसके बाद सभी लोग झुलपुरी गांव के पास स्थित फार्महाउस पहुंचे. वहां दो कमरे लिए गए. पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि बाद में दरोगा संजय तोमर और हेड कॉन्स्टेबल परविंद्र मलिक भी वहां पहुंचे. इसके बाद चारों पर उसके साथ जबरदस्ती करने का आरोप है.

रात में ही पुलिस को दी सूचना
पीड़िता ने बताया कि जब चौथा आरोपी कमरे में आया तो उसने उसे बाहर कर दिया और कमरे को अंदर से बंद कर लिया. इसके बाद उसने इंटरनेट से पुलिस का नंबर खोजा और अधिकारियों को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और युवती से पूरी जानकारी ली. मामले की जांच शुरू की गई.

चारों आरोपी गिरफ्तार
अमरोहा के एसपी लाखन सिंह यादव ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने दो CRPF जवानों, दरोगा और हेड कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया है. युवती का मेडिकल कराया गया है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. मामला सामने आने के बाद मुरादाबाद के DIG मुनिराज जी. भी अमरोहा पहुंचे. उन्होंने एसपी से पूरे मामले की जानकारी ली और जांच को लेकर बात की.

फार्महाउस को लेकर भी होगी जांच
इस मामले में झुलपुरी का फार्महाउस सबसे ज्यादा चर्चा में है. पुलिस अब यह भी जांच करेगी कि फार्महाउस किसके नाम है, वहां युवती को कैसे लाया गया और घटना के वक्त वहां कौन-कौन लोग मौजूद थे. फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. युवती की शिकायत और जांच में सामने आने वाले सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले से जुड़े बाकी सवालों के जवाब साफ हो पाएंगे.

[ad_2]

Source link

Views: 90
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

अंगद बेदी ने 8 साल तक किया इंतजार, मगर नहीं माने नेहा धूपिया के पिता, प्रेग्नेंसी के बाद करवानी पड़ी शादी

Next Post

RJ बनने निकली थीं प्राजक्ता कोली, ऋतिक रोशन के साथ एक वीडियो ने बदल दी जिंदगी, फिर यूं बनीं YouTube स्टार

Next Post
RJ बनने निकली थीं प्राजक्ता कोली, ऋतिक रोशन के साथ एक वीडियो ने बदल दी जिंदगी, फिर यूं बनीं YouTube स्टार

RJ बनने निकली थीं प्राजक्ता कोली, ऋतिक रोशन के साथ एक वीडियो ने बदल दी जिंदगी, फिर यूं बनीं YouTube स्टार

Related Posts

  • नंदवारा हत्याकांड में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, Uttar-pradesh Hindi News नंदवारा हत्याकांड में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, Uttar-pradesh Hindi News
  • Hindustan Special: मोती पालन और हैचरी स्थापना ने मत्स्यपालक को दी उम्मीद, बजट ने रोकी राह, Uttar-pradesh Hindi News Hindustan Special: मोती पालन और हैचरी स्थापना ने मत्स्यपालक को दी उम्मीद, बजट ने रोकी राह, Uttar-pradesh Hindi News
  • यूपी में वाल्मिकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, 26 अक्तूबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, Uttar-pradesh Hindi News यूपी में वाल्मिकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, 26 अक्तूबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, Uttar-pradesh Hindi News
  • दूसरी शादी की तैयारी में थी पत्नी, खबर मिलते ही पुलिस लेकर आ गया पहला पति, Uttar-pradesh Hindi News दूसरी शादी की तैयारी में थी पत्नी, खबर मिलते ही पुलिस लेकर आ गया पहला पति, Uttar-pradesh Hindi News
  • जिसके साथ लिव-इन में रहती थी महिला, उस पर करा देती थी केस; पुराने आशिक ने गला घोंटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News जिसके साथ लिव-इन में रहती थी महिला, उस पर करा देती थी केस; पुराने आशिक ने गला घोंटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement