• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. वाराणसी खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को होगा मतदान

JK Gupta by JK Gupta
September 23, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0….


— वाराणसी खण्ड विधान परिषद निर्वाचन-2026: 29 सितंबर से शुरू होगी निर्वाचन प्रक्रिया


Sonbhadra। जिलाधिकारी/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चर्चित गौड़ ने अवगत कराया है कि वाराणसी खण्ड स्नातक एवं वाराणसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 06 दिसंबर, 2026 को समाप्त होने के कारण रिक्त होने वाली सीटों को भरने हेतु निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि वाराणसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य आशुतोष सिन्हा तथा वाराणसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य लाल बिहारी यादव का कार्यकाल 06 दिसंबर, 2026 को समाप्त हो रहा है।

Advertisement
Advertisement

निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन की अधिसूचना 29 सितंबर, 2026 को जारी होगी। नाम निर्देशन हेतु अंतिम तिथि 06 अक्टूबर, 2026, नाम निर्देशनों की संवीक्षा 07 अक्टूबर, 2026 तथा नाम वापसी हेतु अंतिम तिथि 09 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि 23 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक मतदान होगा। 27 अक्टूबर, 2026 को मतगणना की जाएगी तथा निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्टूबर, 2026 तक पूर्ण करा ली जाएगी।

निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जनपद सोनभद्र में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं संबंधित प्रावधानों के अनुसार आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का सभी संबंधितों द्वारा अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. जिला एकीकरण समिति की बैठक 25 सितम्बर को

Next Post

सोनभद्र. दुद्धी में शांति भंग करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 20 गिरफ्तार

Next Post

सोनभद्र. दुद्धी में शांति भंग करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 20 गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.