• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘भाभी जी घर पर हैं’ फेम एक्टर ICU में भर्ती, गंभीर बीमारी के चलते हालत नाजुक, बहन ने मदद की लगाई गुहार

Admin by Admin
September 23, 2026
in मनोरंजन
0
‘भाभी जी घर पर हैं’ फेम एक्टर ICU में भर्ती, गंभीर बीमारी के चलते हालत नाजुक, बहन ने मदद की लगाई गुहार


Last Updated:September 23, 2026, 17:18 IST

‘भाभी जी घर पर हैं’ फेम एक्टर ईश्वर ठाकुर की हालत नाजुक है. उन्हें आईसीयू में रखा गया है. एक्टर की बहन और मां उनकी देखभाल कर रही हैं, मगर इलाज के लिए उनके पास पर्याप्त पैसे नहीं है. करीबियों और जानकारों ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है, मगर वह नाकाफी है. एक्टर की बहन ने मदद की गुहार लगाई है. एक्टर किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं. वे 54 साल के हैं और अभी तक अविवाहित हैं. फिलहाल, ईश्वर ठाकुर के परिवार को उनके इलाज के लिए और आर्थिक मदद चाहिए.

ख़बरें फटाफट

'भाभी जी घर पर हैं' फेम एक्टर ICU में भर्ती, गंभीर बीमारी के चलते हालत नाजुकZoom

एक्टर 54 साल के हैं और अभी तक अविवाहित हैं. (फोटो साभार: Instagram@ishwar_comedy_official)

नई दिल्ली: टीवी शो ‘भाभाभी जी घर पर हैं’ फेम एक्टर ईश्वर ठाकुर और उनका परिवार मुश्किल वक्त से गुजर रहा है. वे किडनी की गंभीर बीमारी के चलते मुंबई के ठाणे में मौजूद एक अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी हालत नाजुक है. आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है, मगर परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है. एक्टर के इलाज के खातिर उनके पास ज्यादा पैसे नहीं हैं. ईश्वर ठाकुर ने कॉमेडी शो ‘एफआईआर’ से दर्शकों को खूब हंसाया था.

एक्टर ईश्वर ठाकुर के फैंस और करीबी उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं. एक्टर की हालत गंभीर है, इसलिए उन्हें आईसीयू में रखा गया है. एक्टर की बहन जयश्री ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को बताया, ‘ईश्वर मेरे बड़े भाई हैं. यह सब 2020 में शुरू हुआ था. कोविड लॉकडाउन से तीन महीने पहले उनके पैर में एक जख्म हुआ था. उन्हें डायबिटीज है, इसलिए जख्म ठीक नहीं हुआ और अब इन्फेक्शन पूरे शरीर में फैल गया है. दो-तीन दिन पहले उनकी हालत बिगड़ गई और हम उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए. तब से वे कोई रिएक्शन नहीं दे रहे हैं. हमने उनकी देखभाल में अपनी सारी जमा-पूंजी खर्च कर दी है, लेकिन अब हम और खर्च नहीं कर पा रहे हैं. इसलिए हमें मदद की जरूरत है.’

मां-बहन रख रहीं एक्टर का ध्यान
ईश्वर ठाकुर की बहन ने आगे बताया कि शुरुआती जख्म की वजह से ईश्वर को फैटी लिवर की समस्या भी हो गई थी, जिससे वे उबर चुके थे. जयश्री कहती हैं, ‘लेकिन सेहत से जुड़ी दिक्कतें फिर से शुरू हो गईं. उनके शो ‘एफआईआर’ और ‘भाभीजी घर पर हैं’ के मेकर्स ने जितनी हो सकी, हमारी मदद की. एक्टर के को-स्टार्स ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. कविता कौशिक ने भी मदद के लिए अपील की थी. उन्हीं सब वजहों से हम अब तक उनका इलाज करवा पाए हैं.’ ईश्वर 54 साल के हैं, मगर अभी तक उनकी शादी नहीं हुई है. वे अपनी मां और छोटी बहन जयश्री के साथ हैं जो उनकी देखभाल कर रही हैं.

About the Author

authorimg

Advertisement
Advertisement

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 23, 2026, 17:18 IST





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. दो फीट ऊंची नाली के निर्माण पर पूर्व विधायक ने उठाए सवाल

Next Post

मेडल जीतने के बाद मीराबाई ने किसके साथ की मीटिंग, क्या है उसका ओलंपिक 2028 से कनेक्शन

Next Post
मेडल जीतने के बाद मीराबाई ने किसके साथ की मीटिंग, क्या है उसका ओलंपिक 2028 से कनेक्शन

मेडल जीतने के बाद मीराबाई ने किसके साथ की मीटिंग, क्या है उसका ओलंपिक 2028 से कनेक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.