• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. खबर का असर- “सोनभद्र लाइव न्यूज़” की खबर के बाद हरकत में आया जल जीवन मिशन, क्षतिग्रस्त पाइपलाइन हुई दुरुस्त

JK Gupta by JK Gupta
September 23, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


20 दिनों से पेयजल संकट झेल रहे जैत गांव के ग्रामीणों को मिली राहत, छूटे घरों में कनेक्शन का काम भी जारी


रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र से सटे ग्राम पंचायत जैत में जल जीवन मिशन की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के कारण ग्रामीणों को हो रही पेयजल समस्या को “सोनभद्र लाइव न्यूज़” ने 17 सितंबर को प्रमुखता से उठाया था।

खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए मौके पर टीम भेजकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य तेजी से कराया गया, जिससे ग्रामीणों को पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकी है।

जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि बारिश के दौरान जलभराव के कारण कई स्थानों पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी।

Advertisement
Advertisement

समस्या को संज्ञान मे लेकर कर्मचारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कर्मचारियों ने प्रभावित स्थानों पर कार्य करते हुए क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों को दुरुस्त कर दिया है।

उन्होंने बताया कि गांव में अभी भी कार्य जारी है। जिन घरों में अब तक पेयजल कनेक्शन नहीं हो सके हैं, वहां कर्मचारियों द्वारा कनेक्शन दिए जा रहे हैं। साथ ही अन्य स्थानों पर पाइपलाइन की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार मरम्मत का कार्य भी कराया जा रहा है।

अधिशासी अभियंता ने ग्रामीणों से अपील की कि पेयजल आपूर्ति से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल विभाग को दें, ताकि समस्या वाले स्थान को चिन्हित कर समय से उसका समाधान कराया जा सके।

वहीं, समस्या का समाधान होने पर बाबूलाल, रामसनेही, छांगुर, प्रदीप, रामबली, गणेश, संतोष, रमेश, श्यामलाल, तेजबली, लाल बहादुर, सत्यनारायण, अमृतलाल और नंदलाल सहित अन्य ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार जताया।

ग्रामीणों ने कहा कि खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने समस्या को गंभीरता से लिया और क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत होने से पेयजल संकट से राहत मिली है। ग्रामीणों ने सोनभद्र लाइव न्यूज़ का भी धन्यवाद किया और कहा कि खबर के माध्यम से उनकी समस्या विभाग तक पहुंची, जिसके बाद कार्रवाई हुई।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

आजमगढ़ में आवारा कुत्तों के बढ़ते प्रकोप से निपटने के लिए बनेगा ABC सेंटर, नगर पालिका परिषद नें भेजा 1 करोड़ का प्रस्ताव

Next Post

केकराही. लाइन बनाते समय लाइन मैंन को मारा करेंट

Next Post

केकराही. लाइन बनाते समय लाइन मैंन को मारा करेंट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.