Last Updated:
नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ को सेंसर बोर्ड से ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला है. एक्टर ने बताया कि फिल्म में हाई-इंटेंसिटी एक्शन और हिंसा के कारण ऐसा हुआ है. फिल्म 24 सितंबर 2026 को 8 भाषाओं में रिलीज होगी.
नेचुरल स्टार नानी स्टारर इस वक्त अपनी ‘द पैराडाइज’ फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म का डायरेक्शन श्रीकांत ओडेला ने किया है. सेंसर बोर्ड से फिल्म को हरी झंडी भी मिल चुकी हैं. नानी की फिल्म को एडल्ट (A) सर्टिफिकेट मिला है. मतलब 18 साल से अधिक उम्र के लोग ही इस फिल्म को देख पाएंगे. इसे लेकर एक्टर ने रिएक्ट भी किया है. उन्होंने बताया कि आखिर फिल्म के ए सर्टिफिकेट क्यों मिला है.
मंगलवार को द पैराडाइज के इवेंट में कहा कि वह पहले से सेंसर बोर्ड से मिले A सर्टिफिकेट को लेकर तैयार थे. फिल्म में हाई-इंटेंसिटी एक्शन और हिंसा देखने को मिलने वाली है. इसी वजह से सेंसर बोर्ड ने ये कदम उठाया है. नानी ने ए सर्टिफिकेट के बचाव में कहा:
मैं समझ सकता हूं कि ऐसा क्यों हुआ. फिल्म में बहुत वॉयलेंस है. हर उम्र के लोग फिल्म से जुड़ाव महसूस कर रहे हैं लेकिन ये बच्चे नहीं देख सकते हैं क्योंकि इसे हिंसा है. इसमें ड्रामा, प्यार और इमोशंस सब है. मगर हिंसा का पार्ट थोड़ा ज्यादा है. तभी हम शूटिंग के वक्त ही ए सर्टिफिकेट का अंदाजा लगा पा रहे थे.
द पैराडाइज का ट्रेलर रिलीज ही नहीं हुआ
बता दें मंगरवाल को जुहू PVR में ‘द पैराडाइज’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जहां फिल्म की कास्ट राघव जुयाल, कायड़ू लोहार, और सोनाली कुलकर्णी ने शिरकत की. ‘द पैराडाइज’ को लेकर बज पहले से भी ज्यादा यानी ऑल-टाइम हाई पर है, क्योंकि फिल्म की रिलीज में अब बस दो दिन बाकी हैं. दिलचस्प बात ये है कि फिल्ममेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज ही नहीं किया.
फिल्म के गाने
इसके अलावा, ‘द पैराडाइज़’ के गाने नए स्टैंडर्ड सेट कारने के साथ, रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। फिल्म का पहला गाना ‘आया शेर’ ने यूट्यूब पर 200 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ और 1.8 मिलियन से ज़्यादा लाइक्स हासिल किए हैं, और हज़ारों इंस्टाग्राम रील्स के साथ यह सोशल मीडिया पर छा गया है. वहीं, दूसरा गाना, ‘येशानागुला’, भी यूट्यूब पर 119 मिलियन से ज़्यादा व्यूज और 700K लाइक्स का आंकड़ा अपने नाम कर चुका है.
द पैराडाइज की रिलीज डेट
द पैराडाइज 24 सितंबर 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम समेत आठ भाषाओं में थिएटर्स में रिलीज हो हरही है. इसे SLV सिनेमाज के प्रोडक्शन में बनाया गया है.
About the Author

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
और पढ़ें

