Last Updated:
Kamna Udawat Shooter: पाली के माकड़वाली गांव की शूटर कामना उदावत ने नई दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित चौथे इंडियन टीम ट्रायल में शॉटगन स्कीट शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की. इस शानदार प्रदर्शन के दम पर उनका चयन ISSF शॉटगन स्कीट विश्व कप के लिए भारतीय राष्ट्रीय टीम में हुआ.
नई दिल्ली के प्रसिद्ध डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित चौथे इंडियन टीम ट्रायल में पाली मारवाड़ के रायपुर में आने वाले माकड़वाली गांव की शूटर कामना उदावत ने अपनी सटीक निशानेबाजी से सभी को प्रभावित किया. उन्होंने शॉटगन स्कीट शूटिंग स्पर्धा में उत्कृष्ट खेल भावना और संयम का परिचय देते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया.
ट्रायल में गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही कामना उदावत ने विश्व कप का टिकट भी पक्का कर लिया. उनका चयन अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग खेल परिसंघ (ISSF) द्वारा आयोजित शॉटगन स्कीट विश्व कप के लिए भारतीय राष्ट्रीय टीम में हुआ है. यह अवसर उनके खेल करियर में एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ है.
विश्व कप प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 20 सितंबर 2026 तक इटली के खूबसूरत शहर पोर्पोटो में हुआ. कामना इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम की ओर से अपनी चुनौती पेश की, जहाँ वे दुनिया भर के शीर्ष शूटरों के खिलाफ देश की जीत सुनिश्चित करने के इरादे से मैदान में उतरती नजर आई.
Add News18 as
Preferred Source on Google
कामना की यह सफलता रातों-रात नहीं मिली है. राष्ट्रीय टीम ट्रायल में उन्होंने अपनी निरंतरता और बेहतरीन तकनीक के दम पर यह स्थान हासिल किया. इस ट्रायल में उनका स्वर्ण पदक केवल एक पदक नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का आधिकारिक प्रवेश पत्र बना.
पाली जिले के रायपुर तहसील स्थित माकड़वाली जैसे छोटे गांव से निकलकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है. अपनी दिन-रात की मेहनत और अटूट लगन के बल पर कामना ने साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती. उनकी यह यात्रा ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है.
सज्जन सिंह उदावत की होनहार बेटी कामना की इस उपलब्धि की खबर मिलते ही उनके गृह गांव माकड़वाली और पूरे रायपुर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई. ग्रामीणों, रिश्तेदारों और स्थानीय खेल प्रेमियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस सफलता का जश्न मनाया और इसे पूरे पाली जिले के लिए अत्यंत गर्व का पल बताया.
कामना की इस स्वर्णिम सफलता पर उनके परिवार, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. पूरा क्षेत्र इस बात से आशान्वित है कि वे इटली के विश्व कप में भी अपनी चमक भी बिखेरने का काम किया और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर देश, राजस्थान और अपने गांव का नाम दुनिया भर में रोशन करने का काम किया.

