मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…
..‘स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद’ थीम पर चिकित्सकों व कर्मचारियों ने निकाला पैदल मार्च

11वें आयुर्वेद दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज नगर में ‘रन फॉर आयुर्वेद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. विश्वकर्मा के नेतृत्व में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से प्रभात फेरी निकालकर लोगों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक किया।

प्रभात फेरी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय, इमरती कॉलोनी से शुरू होकर रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक तक पहुंची, पुनः वापस कार्यालय आकर इसका समापन हुआ। इस दौरान चिकित्सकों और कर्मचारियों ने ‘स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद’ थीम के माध्यम से लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को अपनाने, प्राकृतिक जीवनशैली और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. विश्वकर्मा ने बताया कि 11वां आयुर्वेद दिवस 23 सितंबर को मनाया जाएगा। आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को आयुर्वेद की उपयोगिता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि 23 सितंबर को विकास भवन में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

प्रभात फेरी में डॉ विश्वकर्मा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सोनभद्र, डॉ.अपूर्व प्रियदर्शी, डॉ.बंदना सिंह, डॉ सुभाष साहनी, डॉ रोहित श्रीवास्तव,आद्या प्रसाद सिंह, नवीन यादव, योग प्रशिक्षक अभिषेक कुमार सिंह

50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय,लोढ़ी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ज्योतिर्जय कुमार, डॉ. शिव प्रकाश तिवारी, डॉ. अभिषेक कुमार सिंह, डॉ. संजय प्रजापति, योगेंद्र देव पांडेय, पुष्पेंद्र देव शुक्ला, पवन कुमार यादव, अभिनव त्रिपाठी, अमित कुमार यादव, सतीश कुमार यादव, आयुष कुमार दुबे, अंशुमान सिंह, संजीव यादव, गुलाम नबी आजाद सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

