• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

डॉक्टर परिवार में जन्मा, खुद भी बना ऑर्थोपेडिक, ये है ‘धूम पिचक धूम’ वाले पलाश सेन की कहानी

Admin by Admin
September 23, 2026
in मनोरंजन
0
डॉक्टर परिवार में जन्मा, खुद भी बना ऑर्थोपेडिक, ये है ‘धूम पिचक धूम’ वाले पलाश सेन की कहानी

[ad_1]

Last Updated:September 23, 2026, 04:02 IST

डॉ. पलाश सेन, यूफोरिया बैंड के फाउंडर और लीड सिंगर, 90 के दशक में इंडियन पॉप-रॉक को नई पहचान दी. डॉक्टर होने के साथ-साथ उन्होंने ‘धूम पिचक धूम’ जैसे गानों से लाखों दिलों पर राज किया. आज भी वे डॉक्टर ह

90 के दशक में जब बॉलीवुड का एकछत्र राज था, तब एक आवाज ने इंडियन पॉप-रॉक को नई पहचान दी थी. वो आवाज थी एक डॉक्टर की, जो दिन में मरीजों का इलाज करता था और शाम को स्टेज पर हजारों दिलों की धड़कनें बढ़ा देता था. नाम था डॉ. पलाश सेन, बैंड ‘यूफोरिया’ के फाउंडर और लीड सिंगर.

‘माई री’, ‘महफूज’, ‘धूम पिचक धूम’, ‘कभी आएगा तू’ जैसे गानों से पलाश ने एक पूरी जनरेशन के दिलों पर राज किया. उनके संगीत में रोमांस था, रोमांच था और एक ऐसी रवानगी थी जो सीधे दिल में उतरती थी. हालांकि इस शोर और शोहरत के पीछे एक कहानी संघर्ष और शिद्दत की भी है.

सिंगर, सॉन्ग राइटर, कंपोजर, फिजिशियन, डायरेक्टर और एक्टर पलाश सेन एक ऑल इन वन शख्सियत हैं. 23 सितंबर 1965 को लखनऊ में जन्मे पलाश मूल रूप से वाराणसी के सेन परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनका परिवार पीढ़ियों से डॉक्टरों का रहा है. पढ़ाई में शुरू से ही तेज पलाश का अंदाज खुशमिजाज और जिंदादिल था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

स्कूल के बाद उन्होंने दिल्ली के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज से एमबीबीएस और फिर ऑर्थोपेडिक्स में एमएस की डिग्री ली लेकिन डॉक्टरी के साथ-साथ परिवार में संगीत का माहौल भी था.

पलाश को गिटार बजाकर गाना गाना और खासकर लड़कियों को इम्प्रेस करना खूब पसंद था. कॉलेज में वह अक्सर परफॉर्म करते थे. इसी शौक में 1988 में उन्होंने अपने कुछ दोस्तों के साथ एक बैंड बनाया, जिसका नाम रखा ‘यूफोरिया’. यह भारत का पहला हिंदी रॉक बैंड था.

कॉलेज के साथ-साथ छोटे-छोटे इवेंट्स में गाते-गाते 10 साल बीत गए. फिर साल 1998 आया. ‘धूम पिचक धूम’ रिलीज हुआ और देखते ही देखते देश भर में छा गया. टीवी, रेडियो, कैसेट, सीडी- हर जगह पलाश ही पलाश थे. इसके बाद यूफोरिया ने अपना पहला एल्बम ‘धूम’ लॉन्च किया, जो सुपरहिट साबित हुआ. 1998 से 2005 तक यूफोरिया का क्रेज सिर चढ़कर बोलता था. वह भारत का नंबर-1 बैंड बन चुका था.

हालांकि कामयाबी के साथ ही इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स भी शुरू हुई. पलाश ने कभी जी-हुजूरी नहीं की. वह अपनी शर्तों पर संगीत बनाते थे, इसलिए बॉलीवुड से उनका ‘छत्तीस का आंकड़ा’ हमेशा रहा. बताया जाता है कि इसी बेबाक अंदाज की वजह से वह धीरे-धीरे गुमनामी के अंधेरे में खो गए.

लोकप्रियता के चरम पर पलाश ने एक्टिंग में भी किस्मत आजमाई. 2002 में फिल्मों में नजर आए, कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया लेकिन एक्टिंग में उन्हें वैसी सफलता नहीं मिली. 2017 में उन्होंने शॉर्ट फिल्म ‘जिया जले’ को डायरेक्ट कर सबको चौंकाया. हालांकि यह फिल्म कॉपीराइट विवाद में फंस गई. आज भी पलाश सेन डॉक्टर के तौर पर प्रैक्टिस करते हैं और कभी-कभी स्टेज पर नजर आते हैं. विवादों में भी उनका नाम आया लेकिन फैंस के लिए वह आज भी वही ‘धूम पिचक’ वाले रॉकस्टार हैं. वह शख्स जिसने साबित किया कि एक डॉक्टर भी दिलों की धड़कन बन सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 23, 2026, 04:02 IST

[ad_2]

Source link

Views: 32
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Aaj Ka Mesh Rashifal : भावुकता में लिए फैसले मेष राशि को पड़ेंगे भारी, आज कोई शुभ समय नहीं

Next Post

सोनभद्र. आयुर्वेद दिवस की पूर्व संध्या पर निकली प्रभात फेरी, लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए किया जागरूक

Next Post

सोनभद्र. आयुर्वेद दिवस की पूर्व संध्या पर निकली प्रभात फेरी, लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए किया जागरूक

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement