• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Aaj Ka Mesh Rashifal : भावुकता में लिए फैसले मेष राशि को पड़ेंगे भारी, आज कोई शुभ समय नहीं

Admin by Admin
September 23, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Aaj Ka Mesh Rashifal : भावुकता में लिए फैसले मेष राशि को पड़ेंगे भारी, आज कोई शुभ समय नहीं


Last Updated:September 23, 2026, 04:01 IST

Aaj Ka Mesh Rashifal 23 September 2026 : आज कार्यस्थल पर मेष राशि की जिम्मेदारी बढ़ सकती है. अभिजीत मुहूर्त नहीं है. ऐसे में कोई भी नया काम टाल दें, वरना नुकसान होगा. विन्ध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन काम के दबाव में थोड़ा थकान या मानसिक तनाव महसूस हो सकता है. अविवाहित जातकों के लिए किसी पुराने परिचित के माध्यम से रिश्तों की बातचीत आगे बढ़ सकती है. अनावश्यक खर्च और जल्दबाजी में निवेश न करें. आज शुभ अंक 5 और भाग्यांक 9 होगा.

Aaj Ka Mesh Rashifal 23 September 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों को आज भावनात्मक तरीके से निर्णय लेने से बचना होगा. योजनाबद्ध तरीके से किए गए फैसले ज्यादा लाभदायक होंगे. आज सेहत स्थिर रहेगी. हालांकि, थोड़ा तनाव हो सकता है, जिससे दिन भारी रहेगा. आज ग्रहों का प्रभाव अनुकूल फल देगा. आज ऋतु वर्षा है. मास भाद्रपद है. शुक्ल पक्ष है. तिथि द्वादशी है. नक्षत्र श्रवण है. योग सुकर्मा है. करण बव है. आज चंद्रमा मकर राशि में और सूर्य कन्या राशि में रहेंगे. सूर्योदय 5:47 और सूर्यास्त 5:54 मिनट पर होगा. आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है. ऐसे में कोई भी नया काम टाल दें, वरना नुकसान होगा. अशुभ समय राहुकाल 11:50 मिनट से लेकर 1:26 मिनट दोपहर तक रहेगा.

विन्ध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज का दिन मेष राशि के लिए व्यावहारिक सोच, संपर्क और कार्यों को व्यवस्थित करने वाला है. चंद्रमा मकर में होने से लेखन, कागजी काम, बातचीत और सलाह-मशविरा के लिए दिन उपयोगी रहेगा. आज सूर्य कन्या राशि में और चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे. बुध भी कन्या में और शुक्र तुला राशि में हैं. कर्क राशि में मंगल और गुरु के होने से दुर्लभ योग बनेगा.

ऐसे करें काम

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज कामकाज के अनुसार अनुशासन, सेवा, दैनिक कार्य और पेशेवर जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा. भावात्मक प्रतिक्रिया के बजाय तथ्य और योजना के आधार पर निर्णय लें. सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन काम के दबाव में थोड़ा थकान या मानसिक तनाव महसूस हो सकता है. समय पर भोजन करें और पर्याप्त मात्रा में पानी लें. साथी के साथ व्यावहारिक विषयों पर बातचीत होगी. कामकाज का तनाव रिश्तों पर न आने दें. अविवाहित जातकों के लिए किसी पुराने परिचित के माध्यम से बातचीत आगे बढ़ सकती है. परिवार में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है. किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह आपके काम आएगी. घर में छोटी बात को विवाद न बनने दें.

आज के उपाय

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज आय की स्थिति स्थिर रह सकती है. पुराने भुगतान और आर्थिक मामलों में प्रगति संभव है. अनावश्यक खर्च और जल्दबाजी में निवेश न करें. आज शुभ अंक 5 और भाग्यांक 9 होगा. आज भाग्य आपके साथ 81 प्रतिशत रहेगा. शुभ दिशा पूर्व और दक्षिण-पूर्व होगी. गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें. ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. किसी जरूरतमंद व्यक्ति को हरी मूंग, हरी सब्जी या तो ऐसा जो हरा हो, देना आपके लिए शुभ रहेगा.

About the Author

Advertisement
Advertisement
authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

Location :

Mirzapur,Uttar Pradesh

First Published :

September 23, 2026, 04:01 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

ट्रोलर्स की सलमान खान ने लगाई थी क्लास, अब मीका सिंह ने भाईजान के लिए कही ये बात- ‘संयम जरूरी है’

Next Post

डॉक्टर परिवार में जन्मा, खुद भी बना ऑर्थोपेडिक, ये है ‘धूम पिचक धूम’ वाले पलाश सेन की कहानी

Next Post
डॉक्टर परिवार में जन्मा, खुद भी बना ऑर्थोपेडिक, ये है ‘धूम पिचक धूम’ वाले पलाश सेन की कहानी

डॉक्टर परिवार में जन्मा, खुद भी बना ऑर्थोपेडिक, ये है 'धूम पिचक धूम' वाले पलाश सेन की कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.