Last Updated:
Azamgarh news: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मच रहा कोहराम 7 घंटे बाद थम गया. पत्नी और दो पंडितों की हत्या करने के बाद आरोपित अरविंद ने अपने तीनों बच्चों के साथ एक कमरे में खुद को बंद कर लिया. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे घंटों समझाया. लेकिन वह नहीं माना और पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अरविंद सिंह घायल हो गया और फिर उसकी मौत हो गई.
आजमगढ़ में तीन लोगों की हत्या करने वाले आरोपी का एनकाउंटर.
अभिषेक राय/आजमगढ़ः उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में मंगलवार की देर शाम से चल रही हलचल के बीच मुख्य आरोपी अरविंद सिंह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. मृतक अरविंद सिंह ने तीन लोगों की हत्या कर अपने बच्चों को घर में बंधक बना लिया था. यह पूरा मामला अहिरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव का है. बताया जा रहा है कि भूत प्रेत के चक्कर में यह घटना हुई है.
8 साल पहले अरविंद के भाई की हुई थी हत्या
दरअसल, आरोपी का भाई गुड्डू सिंह की 8 साल पहले हत्या हुई थी. वही भूत प्रेत बनकर परिवार को परेशान कर रहा था. भूत उतारने के लिए घर में 4 दिन से तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ चल रहा था. पूजा के दौरान आरोपी अरविंद पागल हो गया और बार-बार पूजा बंद करने को कह रहा था, जिसके बाद आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल कर पहले पंडितों को मारा और पूजा रोकने के लिए कहा. पंडित नहीं रुके तो फिर दूसरे पंडित को गोली मारी. दोनो पंडित की मौके पर मौत हो गई. वहीं दो पंडित मौके से फरार हो गए.
पत्नी से कहा- तुम्हारे चलते मेरे भाई की जान गई
इस दौरान आरोपी ने पत्नी से कहा कि की तुम्हारे वजह से मेरे भाई की जान चली गई. फिर पूजा पर बैठी अपनी पत्नी को भी गोली मार दी. तीनों की मौत के बाद आरोपी ने अपने 8 वर्षीय बेटे शौर्य सिंह, 12 वर्षीय बेटी परी सिंह और 6 माह की बेटी को घर के एक कमरे में अपने साथ बंद कर लिया.
पुलिस पर की ताबड़तोड़ फायरिंग
पुलिस 7 घंटे से आरोपी अरविंद को समझा बुझा रही थी. लेकिन नहीं माना और उल्टा पुलिस पर 6 राउंड फायर कर दिया. मौके पर एटीएस के कमांडो और एसपी-एसओजी की टीम पर फायरिंग की और अपने बेटे को गोली मार दी. वहीं पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो अरविंद घायल हो गया. इसके बाद उसे अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.
About the Author

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
और पढ़ें

