• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘2026 में भी महिलाओं को बॉडी शेम करना अनपढ़ता है’, कैटरीना की ट्रोलिंग पर भड़कीं परिणीति चोपड़ा, दिया करारा जवाब

Admin by Admin
September 22, 2026
in मनोरंजन
0
‘2026 में भी महिलाओं को बॉडी शेम करना अनपढ़ता है’, कैटरीना की ट्रोलिंग पर भड़कीं परिणीति चोपड़ा, दिया करारा जवाब


Last Updated:September 22, 2026, 22:47 IST

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने महिलाओं की बॉडी शेमिंग को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है. खासकर बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलावों को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर उन्होंने सवाल उठाया है. हाल ही में कैटरीना कैफ को भी मां बनने के बाद वजन बढ़ने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था. इस पर परिणीति ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि किसी महिला के शरीर में आए बदलावों को लेकर इतनी बातें क्यों की जाती हैं.

ख़बरें फटाफट

 कैटरीना कैफ की ट्रोलिंग पर भड़कीं परिणीति चोपड़ा, दिया करारा जवाबZoom

परिणीति चोपड़ा ने किया कैटरीना कैफ का सपोर्ट

नई दिल्ली. बॉलीवुड में इन दिनों कैटरीना कैफ को लेकर खूब चर्चा हो रही है. मां बनने के बाद एक्ट्रेस का लुक सामने आते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था. लेकिन सलमान ने सामने आकर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया था. अब इसी बीच अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने महिलाओं के शरीर पर कमेंट करने वालों को जमकर खरी-खरी सुनाई है.

परिणीति ने कहा है कि मां बनने के बाद शरीर में बदलाव आना बिल्कुल नेचुरल है और इसे लेकर किसी महिला को शर्मिंदा करने की जरूरत नहीं है. परिणीति ने सवाल किया कि आखिर बच्चे को जन्म देने के बाद शरीर पर आए बदलावों को निगेटिव नजर से क्यों देखा जाता है.

नहीं देखती सोशल मीडिया

अपनी बात आगे रखते हुए परिणीति ने कहा कि वह सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं. उन्होंने कहा कि वह सोशल मीडिया पर ज्यादा वक्त नहीं बितातीं, इसलिए उन्हें इस तरह की बातों के बारे में अक्सर पता ही नहीं चलता. अगर कभी पता चल भी जाए तो उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. मैं इस पर ध्यान नहीं देती क्योंकि मैं इसे देखती ही नहीं हूं. सच कहूं तो मुझे इसके बारे में पता भी नहीं चलता, क्योंकि मैं सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताती ही नहीं हूं और अगर कभी पता चल भी जाए तो इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता.

मुझे लोगों की कमेंट से फर्क नहीं पड़ता

परिणीति का कहना है कि वह अपनी जिंदगी में काफी सच्ची हैं और अपना समय परिवार, दोस्तों और खुद की जिंदगी को देती हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर बैठे अनजान लोगों की बातों को लेकर परेशान होने का उनके पास समय नहीं है. मैं अपनी लाइफ को लेकर बहुत सच्ची हूं, मैं अपने समय, परिवार, दोस्तों और अपनी खुद की जिंदगी को लेकर सच्ची हूं. मैं उन अनजान लोगों की बातों से परेशान नहीं होने वाली जो मेरे बारे में बात करते हैं. इसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है और मेरे पास इसके लिए समय भी नहीं है.”

कैटरीना की पोस्टपार्टम बॉडी पर ट्रोलिंग से नाराजगी

कैटरीना कैफ की पोस्टपार्टम बॉडी को लेकर हुई ट्रोलिंग पर परिणीति ने नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि साल 2026 में भी महिलाओं को उनके शरीर के लिए ट्रोल किया जाना उन्हें बेहद अजीब लगता है. खासकर उन महिलाओं को निशाना बनाना, जिन्होंने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है, उन्हें बिल्कुल समझ नहीं आता.उन्होंने कहा कि साल 2026 में भी महिलाओं को बॉडी शेम किया जाता है तो मुझे ये बहुत ही अनपढ़ता वाली और अजीब बात लगती है. खासकर उन महिलाओं के बारे में बात की जाती है जो अभी मां बनी हैं. मैं समझ नहीं पाती कि ऐसा क्यों होता है.”

बता दें कि परिणीति ने कहा कि बच्चे को जन्म देने के बाद महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं. वजन बढ़ना या शरीर पर निशान आना इसी पूरी प्रक्रिया का हिस्सा है. उनके मुताबिक, इन बदलावों को नकारात्मक नजर से देखने की जरूरत नहीं है.मुझे सच में समझ नहीं आता कि अगर एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है तो उसके शरीर पर जो निशान हैं, उसमें निगेटिव क्या है. ये तो खूबसूरत निशान हैं.

Advertisement
Advertisement

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 22, 2026, 22:47 IST





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. प्रभारी मंत्री ने विकास योजनाओं और सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की

Next Post

UP Top News: लखनऊ में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, सई नदी में डूबे 3 युवक, SDRF तलाश में जुटी

Next Post
UP Top News: लखनऊ में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, सई नदी में डूबे 3 युवक, SDRF तलाश में जुटी

UP Top News: लखनऊ में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, सई नदी में डूबे 3 युवक, SDRF तलाश में जुटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.