लखनऊ के मोहनलालगंज में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सई नदी में तीन युवक डूब गए. हादसा जबरेला पुल के पास हुआ. सिसेंडी गांव के हरिप्रसाद, धीरज और प्रमोद नदी में गहरे पानी में चले गए थे. कुछ देर बाद तीनों डूबने लगे. ग्रामीणों और गोताखोरों ने काफी देर तक तलाश की, लेकिन पता नहीं चला. अब SDRF की टीम तीनों की तलाश में जुटी है.
पूर्व सांसद रामशंकर कठेरिया KMI से रिटायर, 22 सितंबर को पूरी हुई अधिवर्षिता आयु
आगरा के पूर्व सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया 22 सितंबर 2026 को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के KMI के हिंदी विभागाध्यक्ष पद से रिटायर हो गए. कठेरिया आगरा से दो बार लोकसभा सांसद रहे हैं और केंद्र सरकार में राज्यमंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. हालांकि, रिटायरमेंट के बाद भी वह 30 जून 2027 तक वेतनिक शिक्षक के तौर पर सेवा देते रहेंगे.
फैजाबाद बार एसोसिएशन का बदला नाम, अब ‘बार एसोसिएशन अयोध्या’ के नाम से होगी पहचान
अयोध्या में फैजाबाद बार एसोसिएशन का नाम अब बदल दिया गया है. आम बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद एसोसिएशन का नया नाम बार एसोसिएशन, अयोध्या रखा गया है. हिंदी में इसे अधिवक्ता संघ, अयोध्या कहा जाएगा. अध्यक्ष कलिका प्रसाद मिश्र ने बताया कि नाम बदलने का प्रस्ताव 10 दिन पहले सर्वसम्मति और ध्वनि मत से पास हुआ था.
झांसी में बेकाबू कार मंदिर में घुसी, भंडारा खा रहे 7 लोगों को कुचला; 5 की हालत नाजुक
झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के मथुरापुरा गांव में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया. तेज रफ्तार कार पहले पेड़ से टकराई और फिर मंदिर में घुस गई. उस समय मंदिर में भंडारा चल रहा था और कई लोग खाना खा रहे थे. कार की चपेट में आने से 7 लोग घायल हो गए, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं. 5 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा है.
लखनऊ में महिला छात्रावास के मेस के खाने की होगी जांच, छात्राओं ने किया था विरोध
लखनऊ में महिला छात्रावास के मेस में खराब खाना परोसे जाने की शिकायत के बाद अब जांच होगी. छात्राओं के विरोध और धरने के बाद कुलपति के निर्देश पर जांच समिति बनाई गई है. समिति विश्वविद्यालय के सभी मेस का निरीक्षण करेगी और अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में तीन आरोपियों की जमानत खारिज, आज करुणेश समेत तीन पर सुनवाई
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपियों को फिलहाल राहत नहीं मिल रही है. मामले में सोमवार को तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी. वहीं, आरोपी करुणेश पांडेय, अनुकल्प मिश्रा और लवकुश मिश्रा की जमानत अर्जी पर मंगलवार को विशेष अदालत में सुनवाई होनी थी. मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रजत वर्मा की अदालत में हो रही है. इससे पहले अदालत ने मामले से जुड़े आरोपियों की जमानत अर्जियों पर सुनवाई के लिए केस डायरी और जांच से जुड़ी रिपोर्ट तलब की थी. राम मंदिर के चढ़ावे की गिनती और बैंक खातों से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच के दौरान यह मामला सामने आया था. मामले में कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस और एसआईटी की जांच में सीसीटीवी फुटेज समेत कई साक्ष्यों का हवाला दिया गया है. सोमवार को रमा शंकर मिश्रा, मनीष कुमार यादव और अविनाश शुक्ला की जमानत अर्जी अदालत ने खारिज कर दी. अब करुणेश पांडेय, अनुकल्प मिश्रा और लवकुश मिश्रा की जमानत पर होने वाली सुनवाई पर नजर है. मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित एसआईटी कर रही है.
महोबा में नहाते समय पानी के छींटे पड़ने पर युवक पर फायरिंग, हाथ में लगी गोली
महोबा के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के बेलाताल स्थित बेला सागर तालाब में दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग का मामला सामने आया है. नहाते समय पानी के छींटे पड़ने को लेकर शुरू हुए विवाद में युवक को गोली मार दी गई. गोली उसके दाएं हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया. घायल युवक की पहचान 21 वर्षीय नीरज राजपूत के रूप में हुई है. उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से तनातनी चल रही थी. इसी दौरान विवाद बढ़ गया और फायरिंग कर दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
आगरा में चलती बस में दुष्कर्म की कोशिश और छेड़खानी का आरोप, केस दर्ज
आगरा से जयपुर जा रही एक महिला ने चलती बस में दुष्कर्म की कोशिश और छेड़खानी का आरोप लगाया है. गाजियाबाद की रहने वाली महिला जयपुर में नौकरी करती थी. वह गाजियाबाद से बस के जरिए आगरा पहुंची थी, जहां से दूसरी बस बदलकर जयपुर जा रही थी. महिला के मुताबिक, 12 अगस्त को बस में उसके साथ घटना हुई. उसने इस मामले में 26 अगस्त को आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की थी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अब थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस बस और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. मामले में पुलिस शिकायत के आधार पर आगे की जांच कर रही है.
लखनऊ में स्टेयरिंग फेल होने से ट्रक से टकराई रोडवेज बस, चालक-कंडक्टर समेत कई घायल
लखनऊ से फतेहपुर जा रही रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई. बताया जा रहा है कि मोहनलालगंज में यूपीएल फैक्ट्री के पास अचानक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया. इसके बाद बस अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई. हादसे में बस चालक और कंडक्टर समेत करीब आधा दर्जन सवारियां घायल हो गईं. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. हादसे के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा.
झांसी में 6 युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, धमकी से परेशान युवती ने खाया जहरीला पदार्थ
झांसी के गुरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती की मौत के बाद हड़कंप मच गया. परिजनों ने छह युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है. परिवार का आरोप है कि युवकों ने घटना का वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी थी. बताया जा रहा है कि धमकी से परेशान युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया था. हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मामले में लगाए गए आरोपों की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
औरैया में शराबी पिता ने 15 साल के बेटे की पीट-पीटकर की हत्या, वारदात के बाद फरार
औरैया के सहार थाना क्षेत्र के पूर्वा सोमवंशी गांव में एक पिता पर अपने 15 वर्षीय बेटे की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है. घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि जिस समय यह वारदात हुई, उस वक्त परिवार के लोग गणेश पूजा में शामिल होने गए थे. इसी दौरान आरोपी पिता ने अपने बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी. गंभीर रूप से घायल किशोर की मौत हो गई. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस आरोपी पिता की तलाश में जुटी है. हत्या के पीछे की वजह को लेकर भी जांच की जा रही है.
इटावा में पंखिया गैंग के सरगना समेत 6 बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
इटावा के इकदिल थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने मुठभेड़ के बाद पंखिया गैंग के सरगना समेत छह कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक गैंग चोरी, नकबजनी और हत्या के प्रयास जैसी कई संगीन वारदातों को अंजाम दे चुका है. पुलिस के अनुसार यह गैंग मूल रूप से बदायूं का है और इसके सदस्यों के खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 86 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. गिरफ्तार आरोपियों में प्रत्येक के खिलाफ एक से लेकर 26 तक आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं. गैंग के सदस्य किराए पर कार लेकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, 135.77 ग्राम सोना, 1 किलो 321 ग्राम चांदी के बिस्कुट, 307.420 ग्राम चांदी के आभूषण, 32,250 रुपये नकद, एक कार और मोबाइल फोन बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक गैंग ने मुजफ्फरनगर, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, लखनऊ, कुशीनगर, इटावा, पीलीभीत और बदायूं समेत कई जिलों में वारदातें की हैं. इकदिल और सर्विलांस टीम ने मानिकपुर मोड़ के पास कार्रवाई की. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. एसएसपी की ओर से पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम भी दिया गया है.
कानपुर में सड़क किनारे मिली सिर कटी लाश, हत्या की आशंका
कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया. शव की पहचान देवहा गांव निवासी राजू पटवारी के रूप में बताई जा रही है. ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है. सूचना मिलते ही बिल्हौर और अरौल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है. मामला बिल्हौर थाना क्षेत्र के मकनपुर मार्ग पर देवहा गांव का है.
लखीमपुर खीरी में किसान पर अजगर ने किया हमला, मजदूरों ने बचाई जान
लखीमपुर खीरी में खेत में चारा काट रहे किसान मुनीश पर अजगर ने हमला कर दिया. अजगर ने किसान के दोनों हाथ और गर्दन को बुरी तरह जकड़ लिया. किसान की चीख-पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे मजदूर मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे अजगर के चंगुल से मुक्त कराया. घटना निघासन कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर गांव की बताई जा रही है.
आगरा में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत
आगरा में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक अपने गांव से शहर की तरफ जा रहा था. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसा थाना बमरौली कटारा क्षेत्र में फतेहाबाद रोड स्थित कृष्णा कॉलेज के पास हुआ.
प्रतापगढ़: पुलिस हिरासत में युवक की मौत, पिता ने दर्ज कराया हत्या का केस
प्रतापगढ़ की पट्टी कोतवाली में युवक अर्जुन की मौत के मामले में उसके पिता ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है. पिता लल्लू राम की शिकायत पर लड़की के पिता, भाई और अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. मृतक के पिता ने पुलिस की मिलीभगत से बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है. पुलिस के अनुसार, लड़की के भागने के मामले में अर्जुन को हिरासत में लिया गया था और पुलिस हिरासत में उसका शव फंदे से लटका मिला था. पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने से आहत होकर अर्जुन ने फांसी लगाकर जान दी. परिजनों ने अभी तक अंतिम संस्कार नहीं किया है. परिवार आरोपियों की गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता की मांग कर रहा है. मामला पट्टी कोतवाली के मोलनापुर गांव का है.
गाजियाबाद में पुलिस और बीजेपी सभासद में तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल
गाजियाबाद में पुलिस और बीजेपी सभासद के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि सभासद किसी मामले में पैरवी करने के लिए चौकी पहुंचा था. वायरल वीडियो मोदीनगर की गोविंदपुरी चौकी का बताया जा रहा है. वीडियो में बीजेपी सभासद कुर्सी फेंकते हुए नजर आ रहा है, जबकि पुलिसकर्मी उसे समझाने का प्रयास कर रहा है. बताया जा रहा है कि इससे पहले भी सभासद ने चौकी पर कपड़े उतारकर हंगामा किया था.
आगरा में बेकाबू कार पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की मौत
आगरा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौत हो गई. टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसा थाना डोकी क्षेत्र के टंकी चौराहे के पास हुआ.
बरेली में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत
बरेली में तेज रफ्तार बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार मां समीना और उसके 3 साल के बेटे अदनान की मौत हो गई. बाइक सवार पिता और 6 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हैं. हादसे के वक्त बाइक पर चार लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि परिवार रिश्तेदारी से घर लौट रहा था. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया. घटना थाना सीबीगंज क्षेत्र के बड़ा बाईपास की है.
बागपत में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली
बागपत में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान बदमाश सुरेंद्र के पैर में गोली लगी. घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस के मुताबिक, नलकूपों पर हुई चोरी की कई वारदातों का खुलासा हुआ है. मुठभेड़ बालेनी थाना क्षेत्र के हरियाखेड़ा गांव के जंगल में हुई.
कुशीनगर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत
कुशीनगर में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है. मृतकों की पहचान नंदू विश्वकर्मा उम्र 40 वर्ष और सत्यम कुशवाहा उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है. घायल छोटू का कोटवा सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसा नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया-घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया के पास हुआ.
गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में एक शख्स के पेशाब करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो इंदिरापुरम के अहिंसा खंड-1 स्थित शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसायटी का बताया जा रहा है. वीडियो में एक शख्स लिफ्ट में आता है और पेशाब करने लगता है. इस दौरान लिफ्ट कई फ्लोर पर रुकती है, लेकिन शख्स अपनी हरकत जारी रखता है. इसके बाद वह अपने फ्लोर पर चला जाता है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो सोसायटी के F-2 टावर की लिफ्ट का है. लिफ्ट में दुर्गंध आने के बाद कई रेजिडेंट्स ने RWA और मेंटेनेंस विभाग से शिकायत की थी. इसके बाद लिफ्ट में लगे CCTV कैमरे की जांच की गई, जिसमें शख्स की यह हरकत सामने आई.
कानपुर में 1000 किलो अवैध पटाखे बरामद
प्रयागराज-कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद कानपुर पुलिस ने भी अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है. कमिश्नर रघुवीर लाल के निर्देश पर ऑपरेशन पकड़ की शुरुआत की गई है. शहर के सभी थाना क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है. अब तक करीब 1000 किलो यानी 10 क्विंटल अवैध पटाखे बरामद किए जा चुके हैं. ऑपरेशन पकड़ 25 सितंबर तारीख तक जारी रहेगा.
आदिवासी जमीन प्रकरण पर हाईकोर्ट का फैसला
सोनभद्र जिले के दुद्धी के बघाड़ू में आदिवासी जमीन प्रकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला. ST जमीन के बैनामे निरस्त करने की प्रशासनिक कार्रवाई को हाईकोर्ट की मंजूरी. हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन की कार्रवाई में हस्तक्षेप से किया इनकार. अब क्या चल सकता है बुलडोजर, लैंड जिहाद, लव जिहाद दोनों मामलों से जुड़ा है मामला. 40 गाटों की 5.7142 हेक्टेयर भूमि ग्राम सभा में निहित करने का आदेश बरकरार. रजिया पत्नी बहादुर अली के नाम दर्ज विवादित बैनामे भी हुए निरस्त. ST प्रमाण पत्र निरस्तीकरण और जनजातीय परंपराओं से जुड़े तथ्यों पर भी हुई सुनवाई.
माफिया अतीक के कब्जे से छुड़ाई गई जमीन पर 602 फ्लैट बनेंगे
प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई पीडीए की जमीन पर बनेंगे 602 फ्लैट. पीडीए जल्द सीएम योगी के हाथों भूमि पूजन कराने की कर रहा है तैयारी. जल्द प्रयागराज विकास प्राधिकरण सीएम योगी के हाथों भूमि पूजन कराएगा. माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बनने वाला फ्लैट सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है. फ्लैट निर्माण के लिए रेरा से रजिस्ट्रेशन नंबर मिल चुका है. स्वॉयल टेस्टिंग रिपोर्ट भी आ चुकी है. डीपीआर पर तेजी से चल रहा है काम. जिस जमीन पर कभी अतीक अहमद अपने घोड़े बांधता था. उस जमीन पर अब गरीबों के लिए बनेगा आशियाना. 9811.35 स्क्वायर मीटर में 14 मंजिली बिल्डिंग जल्द बनकर तैयार होगी. सभी फ्लैट 2BHK होंगे और एरिया 56.45 स्क्वायर मीटर होगा. एक फ्लैट की लागत करीब 28 लाख रुपए आएगी. खरीदार को यह फ्लैट लगभग 30 लाख में मिलेंगे.
75 सदस्यीय टीम ने गाजियाबाद के मॉल, रेस्टोरेंट और फूड कोर्ट पर की छापेमारी
लखनऊ से आई 75 सदस्यीय टीम ने गाजियाबाद में मॉल्स, रेस्टोरेंट और फूड कोर्ट पर छापेमारी की. फूड सेफ्टी ऑफिसर सुरेश मिश्रा ने बताया कि प्रदेश की 36 अंतर-जनपदीय टीमों ने 88 प्रतिष्ठानों की जांच की. जिसमें 50 से अधिक में गंदगी और लाइसेंस संबंधी कमियां मिलने पर सुधार नोटिस जारी करने और सैंपल लेने की कार्रवाई की गई. जबकि कुछ प्रतिष्ठान बिना लाइसेंस/पंजीकरण के संचालित होते पाए गए.
बुलंदशहर के दो पक्षों में मारपीट
बुलंदशहर जिले के थाना औरंगाबाद क्षेत्र में सड़क पर दो पक्षों में गाली-गलौच के बाद मारपीट. वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया, जिसमें एक युवक चोटिल हो गया. सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सीएचसी लखावटी में कराया भर्ती. पीड़ित पक्ष ने कई हमलावरों को नामजद करते हुए थाने में दी तहरीर. पुलिस घटना की जांच में जुटी है. थाना औरंगाबाद के में बाजार का मामला.
फर्जी फास्टैग से ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
फर्जी फ़ास्टैग से टोल टैक्स में चूना लगाने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार. एसटीएफ ने सीतापुर के मुनीश को लखनऊ से किया गिरफ्तार. फर्जी वाहन नंबर, डीएल और अन्य. दस्तावेज से फ़ास्टैग बनवाया था गिरोह. टोल टैक्स और ऑनलाइन चालान से बचने के लिए फर्जी फास्टैग बना रहा था ये गिरोह. ओवरलोड वाहनों को फर्जी नंबर वाले फ़ास्टैग के सहारे टोल से निकाला जा रहा था, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंच रहा था.
सीतापुर में दुष्कर्म के आरोपी का एनकाउंटर
सीतापुर जिले में मासूम बच्ची से दुराचार का मामला. पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार. पैर में गोली लगने से अवधराम हुआ घायल. पुलिस ने आरोपी अवधराम को किया गिरफ्तार. एक तमंचा, दो जीवित दो खोखा और कारतूस सहित नगदी हुई बरामद. आरोपी अवधराम ने सोमवार को बच्ची से किया था दुराचार. थानगांव व महमूदाबाद की सयुक्त टीम को मिली सफलता.
एटा में मां-बेटी की हत्या से मची सनसनी
एटा जिले में डबल मर्डर की वारदात. मां- बेटी की निर्मम हत्या. मां-बेटी की हथौड़े या नुकीली वस्तु से चेहरे पर मारकर की गई हत्या. मां-बेटी की हत्या से क्षेत्र में फैली सनसनी. वारदात को अंजाम देकर आरोपी हुए फरार. घटना की सूचना मिलते भारी पुलिस बल के साथ SSP डॉ. इलामारन, SP सिटी श्वेताभ पांडेय, CO जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का किया निरीक्षण. डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम, फील्ड यूनिट, SOG भी मौके पर बुलाई गई. पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा. डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम,फील्ड यूनिट ने जुटाए कई साक्ष्य. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर आरोपियों की तलाश में जुटी. महिला के पति ओर उसके ससुर पर ही हत्या करने का शक. थाना अवागढ़ क्षेत्र के यादव नगर का मामला।
गाजियाबाद में बदमाश का एनकाउंटर
गाजियाबाद जिले में पुलिस बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़. मुठभेड़ में गोली लगने के बाद एक बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार. गिरफ्तार बदमाश लूट स्नेचिंग की वारदात को देता था अंजाम. कब्जे से अवैध असलाह और चोरी की बाइक बरामद. थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में हुई मुठभेड़.
हरदोई में कुंड में दो चचेरे भाई डूबे
हरदोई के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के हत्याहरण तीर्थ में कुंड में नहाते समय बालक डूबने लगा. यह देखकर उनकी बुआ का बेटा भी कुंड में कूद पड़ा. मामा के बेटे को बचाने में युवक भी डूब गया। दोनों को सीएचसी में मृत घोषित कर दिया गया. दोनों को बचाने की कोशिश बालक के भाई ने भी की थी. लेकिन उसे गहरे पानी में जाते देख स्थानय लोगों ने बचा लिया.
लखनऊ के होटल में मिली सिपाही की लाश
लखनऊ के होटल में मिला सिपाही का शव,दोस्त हिरासत में. विकास नगर के होटल टाउन इन में मिला सिपाही का शव. बाराबंकी के रहने वाले 26 वर्षीय सिपाही अंकित सिंह का शव होटल के कमरे में मिला. शव के पास से पुलिस को इंजेक्शन और सिरिंज मिले. पुलिस ने सिपाही अंकित के दोस्त को हिरासत में लिया. अंकित सिंह वर्तमान में गोरखपुर में तैनात है. रविवार को अंकित गोरखपुर से विकास नगर आया था. अपने दोस्त के साथ होटल टाउन इन में रुका था अंकित.

