@जे0 के0…..

Sonbhadra। दुद्धी में गैर जमानतीय वारंट के अनुपालन में दुद्धी पुलिस ने अभियान चलाकर 9 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट जारी थे।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया।

अभियान के दौरान 22 सितंबर 2026 को पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अहमद खान, टुइची उर्फ डेजी, रामनन्दन, श्यामलाल उर्फ गोलू, दिलीप शर्मा, संजय, मनोज, नन्दु और सुरेश को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारंट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।