• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. करमा महोत्सव जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक : समाज कल्याण राज्य मंत्री

JK Gupta by JK Gupta
September 22, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0….


— नशे से दूर रहें और बच्चों को शिक्षा से जोड़ें : जिलाधिकारी


Sonbhadra। करमा महोत्सव के अवसर पर आज ओबरा के पनारी ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़, जिलाधिकारी चर्चित गौड़, प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी कैमूर वन्यजीव विहार आरुषि मिश्रा एवं ब्लॉक प्रमुख चोपन लीला सिंह गौड़ ने करमा देवता की विधिवत पूजा-अर्चना कर जनजातीय परंपरा एवं संस्कृति को नमन किया।

पूजा-अर्चना के पश्चात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में करमा गीत, सैलानी, डोमचकित सहित जनजातीय समाज के कलाकारों द्वारा विभिन्न लोकगीतों एवं लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने जनजातीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं की समृद्ध छटा बिखेरी।

इस दौरान समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ एवं जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मांदर पर थाप लगाकर जनजातीय कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता की। प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी एवं ब्लॉक प्रमुख ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। जनजातीय समाज के लोगों द्वारा अतिथियों को पारंपरिक पलास के पत्ते की बनी टोपी पहनाकर उनका सम्मान किया गया।

करमा महोत्सव जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक : समाज कल्याण राज्य मंत्री: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने कहा कि करमा महोत्सव जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, आस्था और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह महोत्सव लंबे समय से जनजातीय समाज की आस्था एवं सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न हिस्सा रहा है। इस अवसर पर जनजातीय समाज की महिलाएं नौ दिनों तक व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती हैं।

उन्होंने कहा कि करमा महोत्सव के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत मनमोहक रहे। प्रस्तुतियों के माध्यम से नशामुक्ति तथा बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का संदेश भी दिया गया।

नशे से दूर रहें और बच्चों को शिक्षा से जोड़ें : जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने उपस्थित जनजातीय समाज के लोगों से अपील की कि करमा महोत्सव के अवसर पर सभी नशे से दूर रहने का संकल्प लें तथा अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि बच्चों की बेहतर शिक्षा उनके उज्ज्वल भविष्य और समाज की प्रगति का मजबूत आधार है।

DMF से विद्यालयों में मजबूत होंगी मूलभूत सुविधाएं : जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) के माध्यम से आवश्यक कार्य कराए जाएंगे। विद्यालयों में भवन, अतिरिक्त कक्ष एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कार्य शीघ्र कराए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने के साथ ही समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

इस अवसर पर श्रीआनंद, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, विमल सिंह सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग उपस्थित रहे।

Views: 100
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर सेवा एवं समर्पण का दिया संदेश

Next Post

सोनभद्र. दुद्धी पुलिस ने 9 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Next Post

सोनभद्र. दुद्धी पुलिस ने 9 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Related Posts

  • शक्तिनगर. ओबी के बालू का अवैध परिवहन या संगठित कारोबार? शक्तिनगर में रोजाना हजारों का खेल, प्रशासन मौन। शक्तिनगर. ओबी के बालू का अवैध परिवहन या संगठित कारोबार? शक्तिनगर में रोजाना हजारों का खेल, प्रशासन मौन।
  • शक्तिनगर. ज्वालामुखी मेला परिसर में पटाखा दुकानों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? शक्तिनगर. ज्वालामुखी मेला परिसर में पटाखा दुकानों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?
  • सोनभद्र. एएसएमसी में नवप्रवेशित एमबीबीएस विद्यार्थियों ने धारण किया व्हाइट कोट, ली शपथ सोनभद्र. एएसएमसी में नवप्रवेशित एमबीबीएस विद्यार्थियों ने धारण किया व्हाइट कोट, ली शपथ
  • सोनभद्र. धनतेरस पर मेडिकल कॉलेज में भगवान धन्वन्तरि का पूजन, चिकित्सकों ने लिया जनसेवा का संकल्प सोनभद्र. धनतेरस पर मेडिकल कॉलेज में भगवान धन्वन्तरि का पूजन, चिकित्सकों ने लिया जनसेवा का संकल्प
  • सोनभद्र. रिजर्व पुलिस लाइन में धूमधाम से मना दीपावली महोत्सव, संगीत और आतिशबाजी ने बांधा समां सोनभद्र. रिजर्व पुलिस लाइन में धूमधाम से मना दीपावली महोत्सव, संगीत और आतिशबाजी ने बांधा समां
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement