• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

2027 के लिए कालपी में बसपा का पहला बड़ा दांव, वीरपाल सिंह चौहान को बनाया प्रभारी प्रत्याशी

Admin by Admin
September 22, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
2027 के लिए कालपी में बसपा का पहला बड़ा दांव, वीरपाल सिंह चौहान को बनाया प्रभारी प्रत्याशी


Last Updated:September 22, 2026, 21:04 IST

UP Election 2027: यूपी के जालौन की कालपी विधानसभा सीट पर 2027 के चुनाव को लेकर बसपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. पार्टी ने वीरपाल सिंह चौहान को 220 कालपी विधानसभा सीट का प्रभारी प्रत्याशी घोषित किया है. सोमवार को हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में उनके नाम का ऐलान किया गया.

2027 के लिए कालपी में बसपा का दांव, वीरपाल सिंह को बनाया प्रभारी प्रत्याशीZoom

बसपा ने वीरपाल सिंह चौहान को 220 कालपी विधानसभा सीट का प्रभारी प्रत्याशी घोषित

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. इसी कड़ी में बसपा ने जालौन की कालपी सीट पर अपना चेहरा सामने कर दिया है. पार्टी ने वीरपाल सिंह चौहान को प्रभारी प्रत्याशी बनाया है. एमएसवी इंटर कॉलेज मैदान में हुए विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में इसकी घोषणा की गई.

घोषणा के बाद सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं ने वीरपाल सिंह चौहान का स्वागत किया. कार्यक्रम में कालपी विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी रही. पार्टी नेताओं ने आने वाले चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ तक मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने की बात कही.

रोजगार और पलायन पर फोकस
प्रभारी प्रत्याशी बनाए जाने के बाद वीरपाल सिंह चौहान ने कालपी क्षेत्र के स्थानीय मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने रोजगार की कमी और युवाओं के दूसरे शहरों की ओर जाने का मुद्दा उठाया. उन्होंने क्षेत्र में ही रोजगार के मौके बढ़ाने की जरूरत बताई.

उन्होंने कालपी के पुराने हस्तनिर्मित कागज के काम को बढ़ावा देने की बात भी कही. उनका कहना है कि इस काम को आगे बढ़ाकर स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए मौके बनाए जा सकते हैं. साथ ही उन्होंने क्षेत्र में उद्योग लगाने की जरूरत पर भी बात रखी.

बाढ़ और किसानों के मुद्दे भी उठाए
कालपी क्षेत्र में यमुना की बाढ़ से प्रभावित होने वाले इलाकों का मुद्दा भी वीरपाल सिंह चौहान ने उठाया. उन्होंने बाढ़ से होने वाली परेशानी को कम करने के लिए लंबे समय की व्यवस्था की जरूरत बताई. इसके साथ ही किसानों की समस्याओं, सिंचाई, गांव की सड़कों और दूसरी जरूरी सुविधाओं को बेहतर करने की बात कही. शिक्षा को लेकर उन्होंने सरकारी स्कूलों की व्यवस्था सुधारने और युवाओं को आगे की पढ़ाई के बेहतर मौके देने की जरूरत बताई.

मायावती को लेकर रखा लक्ष्य
सम्मेलन में बसपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रमुख मायावती को मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ काम करने की बात कही. वीरपाल सिंह चौहान ने भी संगठन को मजबूत करने और 2027 के चुनाव की तैयारी पर जोर दिया. जालौन में कालपी से पहले बसपा माधौगढ़ सीट पर भी एक प्रभारी प्रत्याशी घोषित कर चुकी है. ऐसे में पार्टी जिले की तीन विधानसभा सीटों में से दो पर अपने संभावित चेहरों के साथ संगठन को चुनाव के लिए तैयार कर रही है. अब कालपी में बसपा की तैयारी का अगला फोकस बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने और लोगों के बीच पहुंच बढ़ाने पर है. 2027 के विधानसभा चुनाव में अभी समय है, इसलिए फिलहाल पार्टी की ओर से उम्मीदवार की घोषणा और संगठन की तैयारी को चुनावी गतिविधियों की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है.

About the Author

Advertisement
Advertisement

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें

Location :

Jalaun,Jalaun,Uttar Pradesh

First Published :

September 22, 2026, 21:04 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

Asian Games Day 5 Schedule: वेटलिफ्टिंग में मीराबाई, शूटिंग में मनु भाकर, भारतीय एथलीटों का फुल पैक्ड एक्शन, देखें पूरा शेड्यूल

Next Post

‘चमत्कार हो गया’, सेना की नौकरी, कोर्ट मार्शल, फिर सिनेमा का सफर, ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी हनी बख्शी की जिंदगी

Next Post
‘चमत्कार हो गया’, सेना की नौकरी, कोर्ट मार्शल, फिर सिनेमा का सफर, ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी हनी बख्शी की जिंदगी

'चमत्कार हो गया', सेना की नौकरी, कोर्ट मार्शल, फिर सिनेमा का सफर, 'हनुमान अंश' ने बदल दी हनी बख्शी की जिंदगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.