• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

आखिर ‘धुरंधर’ नहीं, तो कौन सी फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंचे आद‍ित्‍य धर और यामी गौतम

Admin by Admin
September 22, 2026
in मनोरंजन
0
आखिर ‘धुरंधर’ नहीं, तो कौन सी फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंचे आद‍ित्‍य धर और यामी गौतम


Last Updated:September 22, 2026, 20:01 IST

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में आदित्य धर अपनी पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम संग पहुंचे. बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम धर के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का दिन बेहद खास साबित हुआ. यामी को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में अपने दमदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. अपना पहला नेशनल अवॉर्ड पाकर यामी ने कहा कि यह उनके लिए देश में किसी कलाकार को मिलने वाला सबसे बड़ा सम्मान है और इस पल ने उन्हें एक नए कलाकार जैसा महसूस कराया.

ख़बरें फटाफट

धुरंधर नहीं, तो कौन सी फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंचे आद‍ित्‍य धर-यामीZoom

खुशी से झूम उठीं यामी गौतम (फोटो साभार: Instagram@pibahmedabad)

नई दिल्ली. यामी गौतम को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में उनके जबरदस्त काम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के सम्मान से नवाजा गया है. 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स आज गुजरात के केवड़िया (एकता नगर) में आयोजित हुए. बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम धर के लिए 72वा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार तो बेहद खास रहा. ये उनका पहला नेशनल अवॉर्ड है. इस खास मौके पर वह अपने पति और फिल्ममेकर आदित्य धर के साथ अवॉर्ड लेने पहुंचीं.

राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद यामी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि देश के हर कलाकार के लिए ये सम्मान मिलना कोई आम बात नहीं. ये उनका सबसे बड़ा सम्मान है. प्रसार भारती से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह इस पल को शब्दों में बयां नहीं कर पा रही हैं. उनके मुताबिक, इतने सालों से काम करने के बावजूद इस सम्मान ने उन्हें एक नए कलाकार जैसा महसूस कराया है.

यामी के लिए बेहद खास है ये फिल्म

यामी गौतम इस सम्मान को पाकर काफी खुश हैं, कहा कि वह अभी भी इस खास पल को महसूस करने और इसे सेलिब्रेट करने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने बताया कि ‘आर्टिकल 370’ ने उन्हें एक कलाकार और एक एक्टर के तौर पर बहुत कुछ दिया है. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि यह फिल्म उन्हें वह सब करने का मौका देती है, जिसे वह लंबे समय से करना चाहती थीं. उनके मुताबिक, कई सालों की मेहनत आखिरकार एक खास पल में अपना असर दिखाती है और उनके लिए वह पल ‘आर्टिकल 370’ रहा.

फिल्म को मिला ये बड़ा सम्मान

‘आर्टिकल 370’ को इस साल बेस्ट फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है. फिल्म की कहानी जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने की पृष्ठभूमि में इसकी तैयारी और उसके बाद की घटना पर आधारित है. 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में साल 2024 के भारतीय सिनेमा को सम्मानित किया जा रहा है. पुरस्कार समारोह 22 सितंबर 2026 को गुजरात के केवड़िया में आयोजित किया गया, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को सम्मानित किया. लोगों को लग रहा था कि आदित्य धर को ये सम्मान धुरंधर के लिए मिलेगा. लेकिन यामी की फिल्म 370 को जब ये अवॉर्ड मिला तो सभी हैरान रह गए.

बता दें कि इस बार बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मम्मूट्टी को ‘ब्रमायुगम’ के लिए मिला है. वहीं कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ के लिए उनके साथ यह सम्मान साझा करने के लिए चुना गया. ‘अमरन’ के लिए राजकुमार पेरियासामी को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला, जबकि रणदीप हुड्डा को ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का सम्मान मिला. ‘कल्कि 2898 एडी’ को बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट का पुरस्कार दिया गया.

About the Author

Advertisement
Advertisement

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 22, 2026, 20:01 IST





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

शक्तिनगर. जर्जर सड़क और धूल से बेहाल शक्तिनगर, आंदोलन की चेतावनी

Next Post

Asian Games Day 5 Schedule: वेटलिफ्टिंग में मीराबाई, शूटिंग में मनु भाकर, भारतीय एथलीटों का फुल पैक्ड एक्शन, देखें पूरा शेड्यूल

Next Post
Asian Games Day 5 Schedule: वेटलिफ्टिंग में मीराबाई, शूटिंग में मनु भाकर, भारतीय एथलीटों का फुल पैक्ड एक्शन, देखें पूरा शेड्यूल

Asian Games Day 5 Schedule: वेटलिफ्टिंग में मीराबाई, शूटिंग में मनु भाकर, भारतीय एथलीटों का फुल पैक्ड एक्शन, देखें पूरा शेड्यूल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.